Daily Horoscope
✕

46 साल बाद कोसी बैराज से छोड़ा गया सबसे ज्यादा पानी, बिहार में बाढ़ का संकट और गहराया

Updated: रविवार, 29 सितम्बर 2024 (10:45 IST)
Bihar flood : बिहार सरकार ने कोसी बैराज, वीरपुर से रिकॉर्ड 6,61,295 क्यूसेक पानी छोड़े जाने और लगातार जारी बारिश के मद्देनजर राज्य के उत्तरी और मध्य भागों में कोसी, गंडक और गंगा जैसी उफनती नदियों में रविवार को बाढ़ की चेतावनी जारी की। कोसी बैराज, वीरपुर से रिकॉर्ड पानी छोड़े जाने से 13 जिलों के 16.28 लाख से अधिक लोग प्रभावित हो सकते हैं, जो भारी बारिश के कारण पहले से ही बाढ़ से जूझ रहे हैं।
 
जल संसाधन विभाग के अनुसार, नेपाल में भारी वर्षा के कारण आज सुबह पांच बजे कोसी बैराज, वीरपुर से 6,61,295 क्यूसेक पानी छोड़ा गया, जो 1968 के बाद सर्वाधिक है। तटबंधों की सुरक्षा के लिए जल संसाधन विभाग की टीम दिन-रात तत्पर हैं। वर्ष 1968 में इस बैराज से अधिकतम पानी 7.88 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। ALSO READ: भारी बारिश से नेपाल में हाहाकार, बिहार के 13 जिलों में अलर्ट
 
इसी तरह गंडक नदी पर बने वाल्मीकिनगर बैराज से शनिवार शाम सात बजे तक 5.38 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया। यह 2003 में छोड़े गए 6.39 लाख क्यूसेक के बाद बैराज से छोड़ा गया सबसे अधिक पानी है।
 
 
पिछले दो-तीन दिनों से लगातार बारिश के बाद राज्य में गंडक, कोसी, बागमती, बूढ़ी गंडक, कमला बलान और महानंदा तथा गंगा नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है। नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों में लगातार बारिश के कारण सीमावर्ती जिलों में कई स्थानों पर नदियां खतरे के निशान को छू रही हैं या उससे ऊपर बह रही हैं।
 
इन दो बैराज से भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने के बाद नदी का अतिरिक्त पानी पश्चिमी और पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, अररिया, सुपौल, कटिहार, पूर्णिया और कई अन्य जिलों के निचले इलाकों में प्रवेश कर गया है तथा बिहार के कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है।
 
भारत मौसम विभाग (आईएमडी) ने भारी बारिश की भविष्यवाणी की है और राज्य के कुछ हिस्सों में अचानक बाढ़ आने की चेतावनी दी है। पश्चिमी और पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, सीवान, सारण, वैशाली, पटना, जहानाबाद, मधुबनी और भोजपुर जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है।
 
अधिकारियों ने बताया कि बक्सर, भोजपुर, सारण, पटना, समस्तीपुर, बेगूसराय, मुंगेर और भागलपुर समेत गंगा के किनारे बसे करीब 13 जिलों में पहले से ही बाढ़ जैसी स्थिति है और मूसलाधार बारिश के बाद नदियों का जलस्तर बढ़ने से निचले इलाकों में रहने वाले करीब 13.5 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। प्रभावित जिलों से बड़ी संख्या में लोगों को निकालकर राहत शिविरों में पहुंचाया गया है।
Edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

INDIA ब्लॉक मार्च मामले में सुनवाई, CJI सूर्यकांत ने वकीलों की भूमिका पर उठाए सवाल

सागर SP पद से हटाए गए IPS अनुराग सुजानिया ने छोड़ी नौकरी, DGP को दिया इस्तीफा

'हैप्पी दिवाली मोदीजी', राहुल गांधी ने फिर दी खुली बहस की चुनौती, बोले- डरिए मत, सामने आइए

Vivo Y32 5G : सस्ते में मिलेगा वीवो का 5G स्मार्टफोन, 37 घंटे चलेगी बैटरी, जानें फीचर्स

Samsung Galaxy S27 Ultra की कीमत कितनी होगी? नए कैमरा डिजाइन और प्राइवेसी डिस्प्ले के साथ 2027 में होगा लॉन्च

सभी देखें

LIVE: अमेरिका मिड टर्म इलेक्शन में ट्रंप को बड़ा झटका, दोनों सदनों में डेमोक्रेट्स आगे, कहां किसने मारी बाजी?

देवास शराब कांड के बाद एक्शन में सरकार, 5 जिलों में पुलिस का शिकंजा, ड्रग्स माफिया के लिए 2029 का टारगेट तय

देवास में टीआई को रौंदने वाले आरोपी ट्रक ड्राइवर व क्लीनर का शॉर्ट एनकाउंटर, कस्टडी से भागने की कोशिश,पैर में लगी गोली

तारिक रहमान सरकार के लिए सिर दर्द बनता कपड़ा मजदूरों का आंदोलन

श्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक पर जोरदार धमाका, दो फीट गहरा गड्ढा; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अगला लेख