शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Bihar exit Poll
Written By
Last Updated : गुरुवार, 5 नवंबर 2015 (19:31 IST)

Bihar Exit poll : बिहार में 'चाणक्य' ने बनाई एनडीए की सरकार

Bihar Exit poll : बिहार में 'चाणक्य' ने बनाई एनडीए की सरकार - Bihar exit Poll
एक ओर जहां ज्यादातर सर्वेक्षण बिहार विधानसभा चुनाव में कांटे की टक्कर बता रहे हैं, वहीं चाणक्य के एक्जिट पोल ने भगवा खेमे यानी एनडीए में हर्ष की लहर दौड़ा दी है। चाणक्य के पोल के अनुसार बिहार में एनडीए की सरकार बन सकती है। 

 
टुडेज चाणक्य के एक्जिट पोल के मुताबिक बिहार में भाजपा नीत एनडीए को 155 सीटें मिल सकती हैं, जो कि बहुत से करीब 23 सीटें अधिक है। यदि यह सर्वे सही होता है तो इससे सिद्ध हो जाएगा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का धुआंधार प्रचार एनडीए के काम आया और एक बार फिर मोदी का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोला।
यह सर्वे नीतीश कुमार नीत महागठबंधन को 100 के भीतर सिमटा रहा है। इसके मुताबिक महागठबंधन को 83 सीटें मिल सकती हैं, जबकि अन्य के खाते में 5 सीटें जा सकती हैं। इस पोल के मुताबिक नीतीश की करारी हार होती दिख रही है। इससे स्पष्ट है कि बिहार के लोगों को नीतीश और लालू का गठजोड़ रास नहीं आया और मोदी का जंगलराज का जुमला चुनाव प्रचार के दौरान चल गया। 

चाणक्य का एक्जिट पोल भाजपा के लिए इसलिए भी खुशी का सबब है क्योंकि लोकसभा चुनाव और दिल्ली विधानसभा चुनाव में चाणक्य के पोल सटीक रहे थे।