dharma sangrah
✕

सीएम नीतीश ने दिया उगते सूर्य को अर्घ्य, पीएम मोदी ने दी छठ की बधाई

Updated: शुक्रवार, 8 नवंबर 2024 (11:25 IST)
नई दिल्ली। बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को छठ महापर्व के अवसर पर उगते सूर्य को अर्घ्य दिया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज देशवासियों को छठ महापर्व की शुभकामनाएं दीं और कहा कि इस चार दिवसीय अनुष्ठान से प्रकृति एवं संस्कृति की जो झलक देखने को मिली, वह एक नई ऊर्जा और उत्साह भरने वाली है।

दिल्ली, बिहार और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में बड़ी संख्‍या में श्रद्धालु नदियों और तालाबों के तट पर उगते सूर्य को अर्घ्य देने उमड़े। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनके परिवार के सदस्यों ने छठ पूजा में यहां 1- अणे मार्ग स्थित अपने सरकारी आवास पर उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया।
 
केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने भी राज्य की राजधानी के कृष्णापुरी इलाके में अपने आवास पर उगते सूर्य को अर्घ्य दिया। पासवान ने शुक्रवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, 'छठ पूजा के चौथे दिन पूरे परिवार के साथ उगते सूर्य को अर्घ्य दिया।'
 
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, 'महापर्व छठ के चार दिवसीय अनुष्ठान से प्रकृति और संस्कृति की जो झलक देखने को मिली है, वो देशवासियों में एक नई ऊर्जा और उत्साह भरने वाली है। सुबह के अर्घ्य के पावन अवसर पर सभी देशवासियों को बहुत-बहुत बधाई।'
 
यह त्योहार कार्तिक शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को ‘नहाय-खाय’ से शुरू होता है, जिसमें शुद्धीकरण और तैयारी पर ध्यान केंद्रित किया जाता है। इसके बाद खरना और अगले दिन डूबते सूरज को अर्घ्य दिया गया। शुक्रवार को उगते सूरज को अर्घ्य देने के साथ छठ पूजा का समापन होता है।
 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख