गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Big Jolt to BJP in West Bengal, Mukul roy to join TMC
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 11 जून 2021 (13:30 IST)

बंगाल में भाजपा को बड़ा झटका, तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं मुकुल रॉय

बंगाल में भाजपा को बड़ा झटका, तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं मुकुल रॉय - Big Jolt to BJP in West Bengal, Mukul roy to join TMC
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस भाजपा को एक बड़ा झटका देने जा रही है। कहा जा रहा है कि भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुल रॉय अपने बेटे सुभ्रांशु के साथ तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं।
 
मुकुल रॉय आज तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी से मुलाकात करेंगे। इस बैठक में पार्टी महासचिव अभिषेक बनर्जी के भी शामिल होने की संभावना है। बैठक के बाद यह तय हो जाएगा कि मुकुल की पार्टी में वापसी कब और कैसे होगी। 
 
उल्लेखनीय है कि विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी को मिली बड़ी जीत के बाद कई पुराने सहयोगी टीएमसी में वापस आना चाहते हैं। इसमें मुकुल रॉय का नाम सबसे ऊपर था।
 
हाल ही में अभिषेक बनर्जी ने अस्पताल में जाकर मुकुल रॉय से मुलाकात की थी। इस मुलाकात के बाद सुभ्रांशु ने ममता बनर्जी की जमकर सराहना की थी।
 
ये भी पढ़ें
हम भाजपा के साथ नहीं, उसे हराने के लिए मैदान में आएंगे: ओमप्रकाश राजभर