shradh paksha
✕

भारतीय चुनावों पर बीबीसी की नई पहल, यूजर्स को मिलेगा यह फायदा

Updated: रविवार, 14 अप्रैल 2019 (16:43 IST)
बीबीसी न्यूज भारत में 2019 के आम चुनावों के अपने कवरेज में नवीनता लाने की कोशिश कर रहा है। बीबीसी न्यूज वॉयस एक्टिवेटेड बु‍लेटिन लेकर आ रहा है। इसके अलावा वह चैटबॉट टेक्नोलॉजी के साथ एक्सपेरिमेंट कर रहा है और फर्जी खबरों पर रोक लगाने के लिए उसने फैक्ट चेकिंग सर्विस भी शुरू की है। 
 
यह विशेष सामग्री बीबीसी इंडिया पर प्रस्तुत की जाएगी। बीबीसी इंडिया छह भारतीय भाषाओं जैसे हिन्दी, गुजराती, मराठी, पंजाबी, तमिल और तेलुगू में न्यूज सेवाएं देता है।
 
बीबीसी न्यूज के जर्नलिस्ट, चुनाव के दौरान मतदाताओं की आकांक्षाओं, शासन के प्रति निराशा और भारत के भविष्य के जैसे मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करते हुए निष्पक्ष और स्वतंत्र रूप से गहन कवरेज, विशेष साक्षात्कार और एक्सपर्ट एनालिसिस प्रस्तुत करेंगे। इस दौरान, बीबीसी मतदान के रुझानों पर बारीकी से नजर रखेगा और गंभीर तार्किक विषयों पर विस्तृत चर्चा करेगा। 
 
इस कैंपेन के तहत बीबीसी वर्ल्ड न्यूज और बीबीसी डॉट कॉम कई बड़ी स्टोरियां करेगा। इस दौरान रोजगार, सुरक्षा, राष्ट्रवाद, ग्रामीण वोट, धर्म, युवा मतदाता और महिलाओं के खिलाफ हिंसा जैसे गंभीर विषयों पर विश्लेषण प्रस्तुत किए जाएंगे।

बीबीसी 15 अप्रैल को हिन्दी में पहला वॉयस एक्टिवेटेड बुलेटिन लांच करने जा रहा है। यूजर्स इसके जरिये बीबीसी चुनाव समाचार कवरेज से जुड़े रहेंगे और पल-पल की खबर उन्हें मिलती रहेगी। इसी तरह 16 अप्रैल को बीबीसी इंडिया फेसबुक के मैसेंजर प्लेटफॉर्म पर हिंदी और अंग्रेजी में एक प्रयोगात्मक इंटरैक्टिव चुनावी चैटबॉट पेश करेगा।
 

Show comments

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नए राज्यपाल, सीएम धामी ने दी शुभकामनाएं

नारी के सम्मान, स्वाभिमान और गरिमापूर्ण जीवन के लिए समर्पित है सरकार: मुख्यमंत्री

केरलम कांग्रेस के विवादित ट्वीट पर बवाल: CJI के इस्तीफे की मांग पर फंसी पार्टी, बीजेपी ने बोला तीखा हमला

LIVE: सौरव दास, आशुतोष रांका पुलिस हिरासत में, प्रदर्शन के लिए पहुंचे थे जंतर मंतर

194 साल का कछुआ जोनाथन बता सकता है लंबे जीवन का रहस्य

अगला लेख