Daily Horoscope
✕

बजट से पूर्व आज ही निपटा लें बैंक से जुड़े काम, 4 दिन बंद रहेंगे बैंक

Updated: शुक्रवार, 27 जनवरी 2023 (10:13 IST)
नई दिल्‍ली। इस बजट से पूर्व यदि आपको बैंक से संबद्ध कोई कार्य हो तो आप उसे निपटा लें, क्योंकि 1 फरवरी को वित्‍तमंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा बजट पेश किए जाने से पहले बैंकों में लगातार 4 दिन तक कामकाज नहीं होगा। और यह इसलिए क्योंकि यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) ने 30 और 31 जनवरी को बैंक कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने की घोषणा की है।
 
इसके अलावा महीने के 4थे शनिवार और रविवार को भी बैंक बंद होंगे। इस तरह लगातार 4 दिनों तक बैंक बंद रहेंगे। अगर आपका भी इस महीने के आखिर में बैंक से जुड़ा कोई काम बैंक ब्रांच में जाकर निपटाने का प्‍लान है तो वो काम आज शुक्रवार को ही कर लें।
 
लगातार 4 दिन बैंक बंद होने से ग्राहकों को काफी परेशानी हो सकती है। एटीएम में नकदी खत्म होने और चेक क्लीयरेंस जैसी दिक्‍कतें हो सकती हैं। बैंकों की ऑनलाइन सेवाएं जारी रहेंगी। यूएफबीयू का दावा है कि इस हड़ताल में देशभर के सभी बैंकों के कर्मचारी भाग लेंगे।
 
एआईबीईए के महासचिव सीएच वेंकटाचलम ने बताया कि बैंक कर्मचारियों की 5 मांगें हैं। बैंक यूनियनों की मांग है कि बैंकिंग कामकाज को 5 दिन किया जाए। इसके साथ ही पेंशन को भी अपडेट किया जाए। इसके साथ ही कर्मचारियों की मांग है कि एनपीएस को खत्म कर दिया जाए। वेतन में भी बढ़ोतरी के लिए बातचीत की जाए। इसके अलावा सभी कैडरों में भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मांग भी बैंक यूनियनों ने की है।
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

काशी में देव दीपावली, 2100 ड्रोन में दि‍खी शिव लीला, 11 लाख दीयों से जगमगाया नजारा, 40 देशों के लोग बने गवाह

Bisleri के पानी को लेकर कंपनी ने दूर किया कन्फ्यूजन, बताया कि‍तने प्लांट में हो रहा उत्पादन

शेख हसीना बांग्लादेश वापस लौटीं तो ग‍िरफ्तार होगीं, वतन वापसी को रोकने के लि‍ए बहुत बड़ा प्‍लान तैयार

ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी को मारे गए 74 कोड़े, बिना हिजाब लाइव परफॉर्मेंस के लिए सजा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया मां नर्मदा सेवा परिक्रमा का शुभारंभ, बताया जन्म-मरण का रहस्य

अगला लेख