biodatamaker
✕

बैंकों पर भी GST की मार, एटीएम से लेकर चेकबुक तक हर सर्विस महंगी होगी

Updated: शुक्रवार, 30 नवंबर 2018 (15:00 IST)
नई दिल्ली। बैंक ग्राहकों को भी अब जीएसटी की मार पड़ने वाली है। इस वजह से आम आदमी को बैंकों में एटीएम से लेकर चेकबुक तक हर सुविधा महंगी पड़ेगी।
 
पहले बैंकों में इन सुविधाओं का कोई चार्ज नहीं देना होता था पर अब लोगों से इसका चार्ज वसूला जा सकता है। इसके अतिरिक्त बैंक अपनी अन्य सेवाओं के चार्ज भी बढ़ा सकता है।
 
उल्लेखनीय है कि आयकर विभाग ने बैंकों की ओर से भेजी जाने वाली चेकबुक सर्विस और एटीएम कार्ड पर जीएसटी नोटिस भेजा है। पिछले साल आवंटित चेकबुक और एटीएम पर भी टैक्स वसूली की बात कही गई है। बैंकों को इस मामले में सरकार से हस्तक्षेप की उम्मीद थी पर वहां से उन्हें निराशा ही हाथ लगी।
 
ऐसे में बैंक जीरो बैलेंस अकाउंट में भी लोगों से कुछ रकम रखने को कह सकता है। बताया जा रहा है कि यह टैक्स 15000 करोड़ रुपए का बन रहा है और अगर ब्याज मिला कर यह रकम 35,000 करोड़ तक पहुंच सकती है।

Show comments

SIR विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट की दो टूक, कहा- हमारे हाथ बंधे नहीं हैं

CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को बड़ी राहत, SEM कोर्ट ने दिया रिहाई का आदेश

Gold-Silver Price Today: सस्ता हुआ सोना, चांदी के दामों में गिरावट, जानिए देश के बड़े शहरों में क्या रहे भाव

Electric Scooter : TVS और Ather को टक्कर देने आ रहा है VinFast का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, पेटेंट में दिखा 14-इंच व्हील वाला डिजाइन

जेफ्री एपस्टीन के साथ हरदीप सिंह पुरी की तस्वीरें वायरल: विपक्ष ने घेरा, गरमाई सियासत

सभी देखें

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप बोले- ईरान के साथ नहीं चल रही बातचीत, जल्द होने वाला है कुछ बड़ा

LIVE: पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क की पीएम मोदी से मुलाकात

सोमनाथ में सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर प्रशासन का बड़ा कदम, 60 दिनों के लिए लागू हुए ये 3 प्रतिबंध

'बेवकूफाना और अस्वीकार्य...': फ्रांस हिंसा पर ट्रंप और नेतन्याहू के बयानों पर भड़के इमैनुएल मैक्रों

उत्तराखंड बना फिल्म शूटिंग का नया डेस्टिनेशन, सीएम धामी बोले- नई नीति से बढ़ रहा पर्यटन और रोजगार

अगला लेख