सम्बंधित जानकारी
- किसानों का संसद मार्च, पूर्व प्रधानमंत्री देवेगौड़ा भी पहुंचे
- SBI ग्राहक इन 4 बातों का रखें ध्यान, हो सकता है बड़ा नुकसान...
- अश्लीलता मामले में कलाकारों, फिल्म निर्माताओं को अदालत से राहत
- राहुल का बड़ा हमला, राफेल की तरह नोटबंदी भारत के खिलाफ एक अपराध
- दिल्ली में प्रदर्शनरत किसानों के समर्थन में आए डॉक्टर, वकील, कलाकार
हरसिमरत कौर का बड़ा हमला, पाकिस्तान के एजेंट हैं नवजोतसिंह सिद्धू
नई दिल्ली। केन्द्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री और अकाली दल की नेता हरसिमरत कौर ने कांग्रेस नेता और पंजाब के मंत्री नवजोतसिंह सिद्धू को पाकिस्तान का एजेंट बताया है।
सिद्धू पर निशाना साधते हुए अकाली नेता ने कहा कि सिद्धू ने उस पाकिस्तानी सेना प्रमुख को गले लगाया, जिन्होंने हमारे सैनिकों को मारा है। सिद्धू ने पाकिस्तान में उनके साथ तीन दिन बिताए हैं। यहां तक कि आतंकवादी (गोपाल चावला) के साथ उनका फोटो भी सामने आया है।
उन्होंने कहा कि वे पाकिस्तान के एजेंट बन गए हैं। कौर ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को इस संबंध में अपना स्पष्टीकरण देना चाहिए। उल्लेखनीय है कि आतंकवादी के साथ फोटो आने के मसले पर सिद्धू ने कहा था कि मेरे वहां कई फोटो खींचे गए। मैं नहीं जानता कि गोपाल चावला कौन और चीमा कौन है।
सिद्धू ने करतारपुर कोरिडोर की आधारशिला रखने के मामले में श्रेय पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान को दिया है। उन्होंने कहा कि इमरान ने इस मामले में दरियादिली दिखाई है।
