manglik dosh calculator
✕

किसानों की मार्मिक अपील, हमारी तो जान भी सस्ती है...

Updated: शुक्रवार, 30 नवंबर 2018 (14:12 IST)
नई दिल्ली। अपनी मांगों को लेकर राजधानी दिल्ली में डेरा डालने वाले किसानों ने एक पर्चे के माध्यम से मार्मिक अपील की है। उन्होंने आंदोलन के चलते होने वाली परेशानी के लिए जनता से माफी भी मांगी है, वहीं लोगों को हकीकत से भी रूबरू कराने की कोशिश की है।
 
इस पर्चे में लिखा गया है कि हम किसान हैं। आपको तंग करना हमारा मकसद नहीं है। हम खुद परेशान हैं। आपको अपनी बात सुनाने के लिए बहुत दूर से आए हैं। गौरतलब है कि कर्ज मुक्ति और फसल की लागत का डेढ़ गुना न्यूनतम समर्थन मूल्य दिए जाने की मांग को लेकर किसान गुरुवार से दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे हैं। 
 
सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे इस वीडियो में किसानों ने यह भी बताया है कि उनके उत्पाद किस कीमत पर खरीदे जाते हैं और आम आदमी को वे किस कीमत पर मिलते हैं। इसमें उल्लेख है कि साबुत का मूंग का किसानों को 46 रुपए किलो दाम मिलता है, जबकि यही मूंग उपभोक्ताओं को 120 रुपए किलो मिलता है। हालांकि इसमें थोड़ी सच्चाई कम है। वर्तमान में साबुत मूंग का भाव 70 रुपए के आसपास है। 
 
इस पर्चे के मुताबिक किसानों का कहना है कि हमें दूध के दाम 20 रुपए लीटर मिलते हैं, जबकि आपको एक लीटर दूध के दाम 42 रुपए चुकाने होते हैं। इसी तरह इसमें सेब और टमाटर के दामों का भी उल्लेख किया गया है। इसमें कहा गया है कि हम हर चीज महंगी खरीदते हैं और सस्ती बेचते हैं। हमारी तो जान भी सस्ती है। पिछले 20 साल में तीन लाख से ज्यादा किसान मौत को गले लगा चुके हैं। 
 
उन्होंने पर्चे में आगे कहा है कि हमारी मुसीबत का चाबी सरकार के पास और सरकार हमारी सुनती नहीं है। सरकार की चाबी मीडिया के पास है और वो हमें देखता नहीं है और मीडिया की चाबी आपके (जनता) पास, आप हमारी सुनेंगे। इसमें कहा गया है कि हम चाहते हैं कि संसद का विशेष अधिवेशन किसानों की समस्याओं पर बुलाया जाए। इस अधिवेशन में किसानों के लिए दो कानून- किसानों की फसल का उचित दाम और किसानों को कर्ज मुक्त करने का कानून पारित किया जाए।
 
इसमें आम आदमी से भी समर्थन मांगा गया है कि आप भी संसद मार्ग पर आएंगे तो हमारा हौसला बढ़ेगा। हालांकि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस पर्चे पर प्रिंट लाइन नहीं है। इससे यह समझ में नहीं आ रहा है कि यह किसने प्रकाशित करवाया है। 

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

Peru Earthquake : पेरू में 6.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, राजधानी लीमा तक महसूस हुए झटके; लोगों में दहशत

EPF का नया Systematic Withdrawal Plan : रिटायरमेंट के बाद हर महीने निकाल सकेंगे PF का पैसा, जानिए टैक्स लगेगा या नहीं?

Rajasthan Panchayat Election Results : राजस्थान के गांवों ने BJP को दिया जवाब? राहुल गांधी का बड़ा बयान

Donald Trump : ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- भारत की तरह अमेरिका में भी ब्याज दरें कम हों तो 15-20% तक पहुंच सकती है GDP ग्रोथ

पहाड़ी और दूरदराज के गांवों में भी पहुंचा विकास, CM भूपेंद्र पटेल ने गिनाईं सरकारी योजनाओं की उपलब्धियां

अगला लेख