dharma sangrah
✕

बांग्लादेश से भारत में घुस रहे 18 लोगों को दबोचा

Updated: सोमवार, 30 अक्टूबर 2017 (17:29 IST)
सोनामुरा। त्रिपुरा की संवेदनशील पश्चिमी सीमा पर सीमा सुरक्षाबल (बीएसएफ) के जवानों की भारी तैनाती और कड़ी निगरानी के बावजूद रविवार रात सोनामुरा के कलमचौरा थाना क्षेत्र के नजुरपुरा गांव के लोगों ने बांग्लादेश से भारत में घुसपैठ का प्रयास कर रहे करीब 18 युवाओं को दबोच लिया।
 
पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) एके शुक्ला के नेतृत्व में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की एक टीम ने रविवार देर रात तक थाने में इन लोगों से पूछताछ की। शुक्ला ने इस बात की पुष्टि की है कि हिरासत में लिए गए ये युवक रोहिंग्या मुसलमान नहीं हैं तथा इन लोगों के पास पश्चिम बंगाल से जारी आधार कार्ड जैसे दस्तावेज बरामद हुए हैं।
         
पुलिस ने बताया कि इन लोगों ने खुद को पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के जंगीपुर का निवासी बताया है, लेकिन ये लोग पश्चिम बंगाल के मूल निवासी नहीं लग रहे हैं। उनके पास भारतीय सिम कार्ड भी हैं।
 
कलमचौरा थाने के प्रभारी कृष्णधन सरकार ने बताया कि हम फिलहाल इनकी वास्तविक पहचान नहीं बता सकते। सही सत्यापन के बाद ही हम इनके बारे में जानकारी दे पाएंगे। (वार्ता)

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

शरद पवार ने कांग्रेस से अलग क्यों लिया स्टैंड? परिसीमन बिल पर NCP की 50% वाली शर्त का क्या है मतलब

किसानों की मदद पर क्यों भड़के अभिजीत दीपके? 5,000 रुपए की सहायता को बताया नाकाफी, महिला आरक्षण पर भी घेरा

चिप्स-बिस्कुट, कोल्ड ड्रिंक्स के पैकेट पर दिखेगा लाल चेतावनी निशान, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, चीनी-नमक और फैट की खुलेगी पोल

लकड़ी की तरह आरी से काटना पड़ रहा है पनीर! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी पनीर

CM योगी का अखिलेश से बड़ा सवाल, कहां से देंगे 30 लाख नौकरियां, पिछले कार्यकाल में कितनी नौकरियां दीं?

अगला लेख