Hanuman Chalisa
✕

अगले पांच सालों में आतंकवाद का सफाया, राजनाथ सिंह ने कहा

Updated: सोमवार, 30 अक्टूबर 2017 (17:24 IST)
हैदराबाद। केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथसिंह ने सोमवार को कहा कि अगले पांच वर्षों के भीतर देश से उग्रवाद, आतंकवाद और सांप्रदायिकता जैसी समस्याओं का सफाया हो जाना चाहिए। 
     
सिंह ने यहां सरदार वल्लभ भाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी
में भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारियों की पासिंग आउट परेड को संबोधित करते हुए कहा कि आईएसआईएस और अलकायदा जैसे आतंकवादी संगठन दुनिया के विभिन्न हिस्सों में निर्दोष लोगों की हत्याएं कर रहे हैं। इसके अलावा परमाणु हथियारों के इस्तेमाल का खतरा भी बना हुआ है।
 
सिंह ने कहा कि हमें आतंकवाद और उग्रवाद की समस्या का स्थायी समाधान निकालना होगा और हमने इस दिशा में काम करना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि यहां तक कि भारत भी आतंकवाद से अप्रभावित नहीं है। हमलों का शिकार हुआ है। सिंह ने कहा कि पड़ोसी देश में आतंकवादियों को दिया जा रहा प्रशिक्षण सबसे बड़ी चुनौती बन चुका है। 
 
सिंह ने कहा कि मौजूदा समय में विश्व को आतंकवाद, साइबर आतंकवाद और कट्टरवाद जैसी सुरक्षा से संबंधित कई बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। केन्द्रीय गृहमंत्री ने अकादमी की कल्याणकारी संस्था को पांच करोड़ रुपए मुहैया कराने की भी घोषणा की। (वार्ता)

Show comments

Harley-Davidson की सस्ती बाइक भारत में होगी लॉन्च, मचेगा तहलका

Royal Enfield Himalayan 750 : नए एडवेंचर टूरर से उठा पर्दा, पहली बार मिलेगा क्रूज कंट्रोल, जानिए इंजन और फीचर्स की पूरी जानकारी

हवाई यात्रा मत कीजिए, सुप्रीम कोर्ट ने क्यों कहा, याचिका पर तत्काल सुनवाई से इंकार

लद्दाख में शराब कारोबारियों ने सोनम वांगचुक के खिलाफ खोला मोर्चा, एप्पल वाइन के व्यापार पर उठाए सवाल

PF खाते में पैसा आया या नहीं? घर बैठे ऐसे चेक करें अपना बैलेंस और पासबुक, मोबाइल से मिनटों में मिलेगा पूरा हिसाब

सभी देखें

यूपी में 200 एकड़ में बनेगा बायो-फार्मा पार्क, योगी सरकार की बड़ी तैयारी, इंसुलिन से लेकर एंटीबॉडी तक होगा उत्पादन

शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1225 अंक उछलकर 77 हजार के करीब

Samsung Galaxy S27 Ultra की कीमत कितनी होगी? नए कैमरा डिजाइन और प्राइवेसी डिस्प्ले के साथ 2027 में होगा लॉन्च

क्‍या एमपी में बढ़ रहा है साल बोरर का खतरा, अब तक 45 हजार से ज्‍यादा पेड़ काटे, क्‍या कहती है ये रिपोर्ट

US Midterm Elections: 62% भारतीय-अमेरिकी ट्रंप के खिलाफ, क्या पलट जाएगा पासा?

अगला लेख