Hanuman Chalisa

क्या आपने कभी सफेद गिलहरी देखी है?

Updated: सोमवार, 30 अक्टूबर 2017 (17:11 IST)
लंदन। इस प्रश्न के जवाब में आप प्रतिप्रश्न कर सकते हैं, क्या सफेद गिलहरियां भी होती हैं। तब आपको यह जानकार आश्चर्य हो सकता है कि दुर्लभ सफेद गिलहरी होती है और यह ब्रिटेन में पाई जाती है। गिलहरी का क्या कई बार ऐसे दुर्लभ जीव द‍िख जाते हैं जि‍न्‍हें देखने के बाद लोग हैरान हो जाते हैं। 
 
हाल ही में एक दम्पत्ति ने जब सफेद ग‍िलहरी देखी तब उसका भी यही हाल हुआ। भूरे रंग की ग‍िलहरी सामान्य है और यह अक्सर ही दि‍खाई देती है। सफेद ग‍िलहर‍ियों की संख्या बहुत  कम है, पर संभव है कि आपने भी उसे देखा होगा। लेक‍िन हाल ही में इंग्‍लैंड के रेडहिल, सरे में एक दम्पत्ति को सफेद रंग की ग‍िलहरी द‍िखाई दी है। कपल एंड्रयू एलिस और उनकी पत्नी लॉरेन ने बीते सप्ताह में ही अपने बगीचे में सफेद रंग की एक ग‍िलहरी को 24 घंटे में दो बार देखा था। 
 
इस गिलहरी को देखकर वे आश्चर्यचकित रह गए। उनके कहना था कि सफेद ग‍िलहरी देखने में बहुत ही क्यूट लग रही थी। यह ग‍िलहरी दुर्लभ जीवों में शाम‍िल है। व‍िशेषज्ञों की मानें तो इंग्‍लैंड में इनकी संख्या 50 से भी कम है। इस मामले में 45 साल के एंड्रयू एलिस का कहना है क‍ि जब उन्होंने व उनकी पत्नी ने इस ग‍िलहरी को बगीचे में देखा तो हैरान हो गए और वे इस सोच में पड़ गए क‍ि यह एक ब‍िल्‍ली या खरगोश होगा।  
 
लेकिन इसके बाद जब उन्होंने उसे ध्‍यान से देखा तो पता चला क‍ि यह तो सफेद रंग की ग‍िलहरी है। इस पर तुरंत बाद उन्‍होंने अपना फोन न‍िकालकर उसकी तस्वीरें क्ल‍िक कीं और जमीन में घास खोदते हुए उसका वीड‍ियो भी बनाया। उनका कहना है कि‍ वे दोनों बहुत लकी है क्‍योंक‍ि उन्‍होंने इस दुर्लभ जीव को एक द‍िन में दो बार देखा। 

Show comments

AI Child की अनोखी कहानी वायरल, महिला ने इंटरनेट पर कराया ‘AI बेटे’ Lumen से परिचय; 17 घंटे की मेहनत के बाद ‘जन्म’ का दावा

रॉयल एनफील्ड Classic 350 Gorkha Edition लॉन्च, कीमत ₹2.11 लाख; गोरखा रेजिमेंट को समर्पित

जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न हिसा, मोदी सरकार ने इसे सेफ बनाया, अब्दुल्ला से मिलकर बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर

बेजुबान, मासूम Laika Dog की वो दर्दनाक कहानी जिसे बनाया अंतरिक्ष की पहली यात्री… जो वापस धरती पर लौट न सकी

तमिलनाडु की विजय सरकार का यू-टर्न, CJP और लेफ्ट के प्रदर्शन में जाने से छात्रों को रोकने वाला आदेश वापस

सभी देखें

नॉर्ड स्ट्रीम धमाकों का एक और संदिग्ध गिरफ्तार

USCIRF ने RSS पर प्रतिबंध की मांग की, मोहन भागवत के अमेरिकी दौरे से पहले बढ़ा विवाद

प्रमुख सीईओज के साथ राउंड टेबल मीटिंग में बोले सीएम योगी- यूपी में निवेश करें, हर स्तर पर मिलेगा पूरा सहयोग

दिल्ली में पाकिस्तानी हाई कमीशन पर चला बुलडोजर, वीजा काउंटर के पास अवैध निर्माण ध्वस्त; जानें क्यों हुई कार्रवाई

चीनी के दाम 65 रुपये किलो, 15 दिन में 15 रुपए बढ़े दाम; क्यों बढ़ रहे हैं कीमत?

अगला लेख