Daily Horoscope
✕

बांदीपोरा में बड़ी घुसपैठ नाकाम, 2 आतंकी ढेर, मेजर समेत 4 सैन्यकर्मी शहीद

Updated: मंगलवार, 7 अगस्त 2018 (12:23 IST)
स्वतंत्रता दिवस के दिन जम्मू-कश्मीर में आतंक की किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने के लिए पाकिस्तान से घुसपैठ कर रहे 2 आतंकियों को सेना ने जवाबी कार्रवाई में मार गिराया। उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के गुरेज सेक्टर में सेना के एक बड़े ऑपरेशन में एक मेजर और सेना के 3 जवान शहीद हुए हैं। इस कार्रवाई के बाद एलओसी से सटे सभी इलाकों में हाईअलर्ट जारी कर दिया गया है।


खबरों के मुताबिक, सेना को खुफिया सूत्रों से गुरेज सेक्टर में पाकिस्‍तान के रास्ते आतंकियों के एक बड़े दल की घुसपैठ होने की जानकारी मिली थी। पूर्व में भी सेना को गृह मंत्रालय की एक एडवाइजरी में स्वतंत्रता दिवस के पहले बड़ी घुसपैठ होने की आशंका जाहिर की गई थी।

इन्‍हीं जानकारियों के आधार पर मंगलवार तड़के से सेना के जवान बांदीपोरा के गुरेज सेक्टर से सटी नियंत्रण रेखा के पास बख्तूर इलाके में गहन तलाशी अभियान चला रहे थे। इस कार्रवाई के दौरान सेना के जवानों ने नियंत्रण रेखा पर 8 आतंकियों के एक दल को घुसपैठ की कोशिश करते हुए देखा।

जिसके बाद इन सभी को ललकारते हुए सरेंडर करने के लिए कहा गया, लेकिन इस दौरान फिदायीन दस्ते में शामिल आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद सेना की 36 राष्ट्रीय राइफल्स और 9 ग्रेनेडियर्स के जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें सेना ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया।

Show comments

GST Council के बड़े फैसले, गिरफ्तारी की शक्ति हटेगी, अभियोजन की सीमा ₹5 करोड़ होगी, पेनल्टी भी घटेगी

ध्रुव राठी के बर्थडे पर छाया ‘10 अक्टूबर चलो दिल्ली’ का नारा, अभिजीत दीपके ने शेयर किया वीडियो

Nobel Prize 2026 : कनाडाई लेखिका Anne Carson को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, प्राचीन परंपरा को आधुनिक साहित्य से जोड़ने के लिए सम्मान

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यों हैं भविष्य की सवारी? जानिए वो फायदे जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल

सभी देखें

Infosys, TCS, Wipro समेत भारतीय IT कंपनियां Green Card प्रोग्राम से निलंबित, Trump के फैसले का भारतीय कर्मचारियों पर क्या होगा असर

अमेरिका में Microsoft पर H-1B वीजा के दुरुपयोग का आरोप, ग्रीन कार्ड कार्यक्रम से निलंबित, कई भारतीय कंपनियां भी घेरे में

निवेश-अनुकूल नीतियों से उद्योगों के लिए फेवरेट डेस्टिनेशन बना मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

दिल्ली-रियाद Air India फ्लाइट बीच रास्ते से लौटी, Akasa Air ने भी उड़ानें रद्द कीं, रियाद एयरपोर्ट ने जारी की चेतावनी

UP में योगी सरकार की Industrial Policy का असर! 3 साल में फैक्ट्री पंजीकरण दोगुने से ज्यादा, 50 हजार से अधिक रोजगार

अगला लेख