dharma sangrah
✕

योगी आदित्यनाथ ने कहा- बीएचयू में हुई घटना साजिश का परिणाम

Updated: बुधवार, 27 सितम्बर 2017 (12:59 IST)
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में हाल में हुई हिंसक घटना को साजिश बताते हुए बुधवार को कहा कि मामले की शुरुआती जांच से असामाजिक तत्त्वों की भूमिका सामने आई है।
 
योगी ने कहा, ‘काशी हिंदू विश्वविद्यालय में जो घटना हुई वह एक साजिश का परिणाम थी और शुरुआती जांच में इसमें असामाजिक तत्वों की भूमिका सामने आई है।’ उन्होंने कहा कि अराजकता फैलाने वालों को किसी भी दशा में बख्शा नहीं जाएगा।
 
विश्वविद्यालय में हो रहे घटनाक्रम की कवरेज करने गए पत्रकारों पर हुई लाठीचार्ज की घटना के सम्बंध में मुख्यमंत्री ने कहा कि अंतिम जांच रिपोर्ट मिलते ही दोषियों पर कार्रवाई होगी।
 
उन्होंने कहा कि बीएचयू प्रकरण संवेदनशील है। छात्राओं की समस्याओं के समाधान के लिए प्राक्टोरियल बोर्ड को अपना काम करना चाहिए था। योगी ने राज्य और केन्द्रीय विश्वविद्यालय के कुलपतियों से विद्यार्थियों के साथ संवाद स्थापित करने की सलाह दी।
 
विपक्षी दलों को आड़े हाथों लेते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कानून व्यवस्था में सुधार हुआ है लेकिन विपक्ष मात्र अनर्गल प्रलाप कर रहा है।
 
मालूम हो कि राज्य सरकार ने काशी हिंदू विश्वविद्यालय में हाल में छेड़छाड़ के विरोध में छात्राओं के प्रदर्शन और उन पर लाठी चार्ज समेत संपूर्ण प्रकरण की मजिस्ट्रेट से जांच कराने के आदेश दिए हैं। (भाषा)

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

UP Assembly Election 2027: कांग्रेस की भारी-भरकम मांग के बीच सपा ने थमाई सिर्फ 26 सीटों की लिस्ट, क्या टूट जाएगा गठबंधन?

LIVE: भाजपा और अकाली दल के बीच फिर गठजोड़, पंजाब में मिलकर लड़ेंगे चुनाव

"500 पन्नों के बाद भी मां ने कुछ बातें छोड़ दीं..." सोनिया गांधी की किताब पर राहुल का बड़ा खुलासा

NVIDIA में जेनसन हुआंग की वापसी पर उदय कोटक का बड़ा बयान, जब हाथी नाचता है, तो हर कोई रास्ता देने हट जाता है

गुजरात पुलिस भर्ती 2026: कुल 12,993 पदों पर निकली बंपर वैकेंसी, लोकरक्षक और PSI कैडर के लिए जारी हुआ नोटिफिकेशन

अगला लेख