biodatamaker

अज्ञात जीप ने केलादेवी जा रहे पद यात्रियों को रौंदा, 7 की मौत, बारह घायल

Updated: बुधवार, 27 सितम्बर 2017 (12:54 IST)
जिले के सरमथुरा थाना इलाके में एक अनियंत्रित जीप ने कैलादेवी जा रहे पदयात्रियों को कुचल दिया, जिससे सात यात्रियों की मौत जबकि 12 अन्य घायल हो गए।
 
पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि मरने वालों में तीन पुरुष और चार महिलाएं हैं। हादसे में मारे गए सभी लोग धौलपुर जिले के बाड़ी थाना इलाके में धनोरा रोड के रहने वाले थे।
 
पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि हादसा धौलपुर-जयपुर राजकीय राजमार्ग संख्या 11बी पर बुधवार तड़के तीन बजे हुआ।
 
उन्होंने बताया कि केलादेवी माता मंदिर में झंडा चढ़ाने जा रहे यह पदयात्री सरमथुरा कस्बे के आगे एक दुकान पर चाय पीने रुके थे। तभी करौली की ओर से आ रही एक जीप ने पदयात्रियों को रौंद डाला। हादसे के बाद जीप चालक मौके से भाग निकला।
 
पुलिस सरमथुरा के सरकारी अस्पताल में शवों का पोस्टमार्टम करावा रही है।
 
सिंह के अनुसार मृतकों में मानदेही (35), उमर सिंह( 25), ईश्वर देवी (22), रशिम (14), मधु (15), लश्रमण सिंह (30) और धमेंद्र शामिल हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। (भाषा)
Show comments

iPhone 18 Pro Max लॉन्च से पहले सस्ता हुआ iPhone 17 Pro Max, मिल रहा है धमाकेदार डिस्काउंट

निशु आजाद मामला : स्वतंत्र भारद्वाज को बुलंद शहर से हिरासत में लिया, CJP ने दिया था 72 घंटे का अल्टीमेटम, क्या है पूरा मामला

Kia Sorento : भारत में लॉन्च हुई नई प्रीमियम SUV, कीमत ₹27.99 लाख से शुरू; हाइब्रिड और डीजल इंजन के साथ मिलेगी AWD की सुविधा

BLA : बलूचिस्‍तान बना पाकिस्‍तानी सेना का कब्रिस्‍तान, बीएलए ने मचाई तबाही, मुनीर के 25 सैनिकों को किया ढेर

विजय के 'पीएम दांव' पर सियासत गर्माई : DMK और कांग्रेस का तंज, क्या 2029 में विजय बनेंगे प्रधानमंत्री?

सभी देखें

यहां के एल्युमिनाई OG हैं, PM नरेंद्र मोदी की GenZ स्टाइल में स्‍पीच, मोदी जी ने किसे कह डाला नाराज फूफा जी

PM नरेंद्र मोदी ने किया दिल्‍ली मेट्रो का सफर, अब तक 12 दफा कर चुके हैं यात्रा, बच्‍चों से ऐसे की गुफ्तगू

AI से ग्लोबल बाजारों तक, आकाश अंबानी ने बताया जियो का अगला रोडमैप

शिक्षा में राजनीति का कोई स्थान नहीं : सीएम योगी

बदल जाएगा दुनिया का नक्शा! UN प्रस्ताव पर अकेला पड़ा अमेरिका, पूरी दुनिया एक तरफ

अगला लेख