Daily Horoscope
✕

महाराष्‍ट्र कांग्रेस में सियासी घमासान, बालासाहेब थोराट का इस्तीफा

Updated: मंगलवार, 7 फ़रवरी 2023 (15:32 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र में कांग्रेस के नेता बालासाहेब थोराट ने मंगलवार को विधायक दल के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। कांग्रेस की राज्य इकाई के प्रमुख नाना पटोले के साथ मनमुटाव को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को लिखा उनका पत्र एक दिन पहले ही सामने आया था। थोराट ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को अपना इस्तीफा भेजा है।
 
कांग्रेस नेता सत्यजीत ताम्बे के मामा हैं, जिन्होंने हाल ही में नासिक डिवीजन स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से एक निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में विधान परिषद चुनाव जीता था।
 
थोराट का कांग्रेस को बेहद वफादार माना जाता है। इससे पहले उन्होंने कई प्रमुख मंत्री पदों को संभालने के अलावा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में सेवाएं दी हैं।
 
थोराट के एक करीबी ने बताया कि कांग्रेस नेता ने पार्टी आलाकमान को पत्र लिखकर पटोले से गुस्सा होने के चलते उनके साथ काम करने में असमर्थता जताई। थोराट का कहना है कि कोई भी फैसला करने से पहले उनसे विचार-विमर्श नहीं किया जाता।

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

UP Election 2027 : गृह मंत्री शाह और नितिन नवीन से मिले CM योगी, चुनावी रणनीति पर मंथन

Udhna Railway Model : अब स्टेशन पर नहीं होगी यात्रियों की भीड़भाड़? 15000 लोगों के ठहरने की क्षमता वाला बना आधुनिक यात्री सुविधा केंद्र

Jensen Huang के Nvidia में वापसी के संकेत, बोले- बोर्ड ने कहा तो फिर संभालूंगा जिम्मेदारी

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

योगी सरकार की नीतियों से यीडा क्षेत्र में निवेश का नया रिकॉर्ड, लगभग 37 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार

अगला लेख