shradh paksha
✕

'धमकी' को लेकर बजरंग दल जारी करेगा हेल्पलाइन, लोगों से की यह अपील...

Updated: बुधवार, 6 जुलाई 2022 (19:00 IST)
नई दिल्ली। विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) ने बुधवार को कहा कि उसकी युवा शाखा बजरंग दल उन लोगों की मदद के लिए जल्द ही एक हेल्पलाइन नंबर जारी करेगा, जिन्हें सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर 'इस्लामिक कट्टरपंथियों' से धमकियां मिल रही हैं।विहिप ने हिंदू समाज के लोगों से अपील की कि जब भी उन्हें इस तरह की धमकी दी जाती है तो वे तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराएं। अगर पुलिस उनकी मदद नहीं करती है, तब बजरंग दल के कार्यकर्ता मदद के लिए हमेशा तैयार रहेंगे।

विहिप के संयुक्त महासचिव सुरेन्द्र जैन ने वीडियो संदेश में दावा किया कि महाराष्ट्र के अमरावती में उमेश कोल्हे और राजस्थान के उदयपुर में कन्हैयालाल की हत्या के बाद देश में आतंक का माहौल बनाया जा रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि लोगों को सोशल मीडिया पर उनके पोस्ट को लेकर धमकाया जा रहा है। उन्होंने कहा, पूरा विश्व इस्लामिक कट्टरपंथ से तंग आ चुका है लेकिन पिछले कुछ दिनों में इसका जहर तेजी से फैला है। जिस प्रकार से अमरावती में उमेश कोल्हे और उदयपुर में कन्हैयालाल की हत्या की गई, उससे पूरा विश्व स्तब्ध रह गया है।

जैन ने कहा कि इन दोनों घटनाओं के बाद जिस प्रकार से हिंसा फैलाने और भय का माहौल पैदा करने का प्रयास किया जा रहा है, वह गहरी चिंता का विषय है। उन्होंने कहा, अगर कोई पोस्ट पसंद नहीं आती, तो क्या जान से मारने की धमकी दी जाएगी। हिन्दू समाज इसे बर्दाश्त नहीं करेगा।

विहिप की ओर से उन्होंने 'हिंदू समाज' के लोगों से अपील की कि जब भी उन्हें इस तरह की धमकी दी जाती है तो वे तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराएं।

जैन ने कहा कि अगर पुलिस उनकी मदद नहीं करती है, तब विहिप की युवा शाखा बजरंग दल के कार्यकर्ता मदद के लिए हमेशा तैयार रहेंगे। संगठन के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने कहा कि इसके लिए जल्द ही हेल्पलाइन नंबर जारी किया जाएगा।(भाषा) 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख