सम्बंधित जानकारी
- भाजपा नेता का बड़ा बयान, दूसरी लहर में हर गांव में कम से कम 10 लोगों की मौत
- UP में जिला पंचायत अध्यक्ष पदों के लिए नामांकन दाखिल, सपा ने 11 जिला अध्यक्षों को हटाया
- भाबेश कलिता असम भाजपा के अध्यक्ष नियुक्त
- आगामी चुनावों पर BJP के शीर्ष नेताओं के बीच मंथन, शाह सहित कई मंत्री हुए शामिल
- भाजपा सांसद मेनका गांधी पर अजय विश्नोई की विवादित टिप्पणी, कहा शर्मिंदा हूं कि मेरी पार्टी की सांसद हैं
आखिर मायावती ने क्यों कहा, बसपा नहीं लड़ेगी जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव?
लखनऊ, बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि उनकी पार्टी जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव नहीं लड़ेगी। दरअसल, राज्य में शनिवार को जिला पंचायत अध्यक्षों का चुनाव होने वाला है।
राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को पंचयात चुनाव के बजाय 2022 के आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी करने को कहा है।
मायावती ने कहा कि अगर हम 2022 का विधान सभा चुनाव जीत जाते हैं तो अधिकांश जिला पंचायत अध्यक्ष खुद-ब खुद हमारी पार्टी में शामिल हो जाएंगे।
उन्होंने कहा कि विपक्षी दल मीडिया के सहारे यह अफवाह फैला रहे हैं कि बीएसपी 2022 के विधान सभा चुनावों के प्रति ऐक्टिव नहीं है। उन्होंने कहा, मैं 2021 से लगातार लखनऊ में कैम्प कर रही हूं। मीडिया इसे नजरअंदाज नहीं कर सकती। हम लोग लगातार 2022 के चुनावों की तैयारी में जुटे हुए हैं
मायावती ने राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार पर भी हमला बोला और कहा कि बीजेपी सरकार वही गलती कर रही है जो समाजवादी पार्टी की सरकार ने किया था। उन्होंने कहा कि बीजेपी के कामकाज का तरीका सपा जैसा ही है। बसपा प्रमुख ने कहा कि इसी गलती की वजह से उन्होंने 1995 में सपा से अलग होने का फैसला किया था।
मायावती ने अपनी पार्टी के नेताओं को साम, दाम, दंड, भेद से सावधान रहने को कहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि कोरोना संकट के समय में वह कोविड गाइडलाइन्स का पालन करते हुए लखनऊ से ही आगामी चुनाव की तैयारियों में लगी हैं।