Daily Horoscope
✕

नहीं थम रहा भेड़ियों का आतंक, बहराइच में 11 साल के बच्चे पर हमला, चंदौली में 7 लोगों पर अटैक

Updated: सोमवार, 16 सितम्बर 2024 (10:21 IST)
यूपी में भेड़ियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। बहराइच में एक बार फिर भेड़िये ने हमला किया है। इस बार उसने एक 11 साल के बच्चे पर अटैक किया है, जिसमें बच्चा घायल हो गया है। वहीं चंदौली में भी भेड़ियों के झुंड ने ग्रामीणों पर हमला किया है। इस हमले में 7 ग्रामीण घायल हो गए हैं।

यूपी के बहराइच में भेड़िये ने रात में घर की छत पर सोते समय एक 11 साल के लड़के इमरान पर हमला किया। इमरान को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक इलाज के बाद मेडिकल कालेज बहराइच रेफर किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, भेड़िया खेत की तरफ से आया और जीना चढ़कर छत पर सो रहे बच्चे के गले पर हमला किया। ये पहला मामला है, जब छत पर सो रहे बच्चे पर भेड़िये ने हमला किया है। जानकारी ये भी मिली है कि जिस जीने से चढ़कर भेड़िया छत पर गया, उसमें दरवाजा नहीं था। गौरतलब है कि प्रशासन कमरे या छत पर दरवाजा लगाकर ही सोने की नसीहत देता रहा है क्योंकि आदमखोर भेड़ियों का आतंक जारी है।

वन विभाग के तमाम इंतजाम के बाद भी महसी इलाके में लगातार भेड़ियों के हमले की घटनाएं हो रही हैं। वन विभाग, पुलिस, पीएससी के जवान और जिले के कर्मचारी उन्हें पकड़ने के लिए गश्त कर रहे हैं। मामला महसी इलाके के पिपरी मोहन गांव का है।

झुंड ने 7 लोगों को किया घायल : चंदौली में भेड़ियों के झुंड ने ग्रामीणों पर हमला किया है। इस हमले में 7 ग्रामीण घायल हुए हैं। भेड़ियों ने एक बकरी को भी अपना शिकार बनाया है। अचानक हुए भेड़ियों के हमले से ग्रामीणों में भगदड़ मच गई है। हालांकि खुद को संभालते हुए ग्रामीणों ने भेड़ियों का मुकाबला किया और एक भेड़िये को मार गिराया।

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों संग भेड़ियों को खदेड़ा। भेड़िये अपने घायल साथी को लेकर गंगा के कछार से होकर भाग निकले। मामला बलुआ थाना क्षेत्र के लक्ष्मणगढ़ गांव का है। बता दें कि करीब 110 गांवों में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। अब तक कई लोगों को भेडियों ने घायल किया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने भेडियों को देखते ही गोली मारने के आदेश जारी किए है। 
Edited By: Navin Rangiyal
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

LIVE: सेंसेक्स में 1800 अंकों का उछाल, निफ्टी 551 अंक बढ़ा

मध्यप्रदेश में आउटसोर्स कर्मचारी बाहर नहीं होंगे, वर्तमान व्यवस्था रहेगी जारी : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

हल्द्वानी में तैयार हो रही उत्तराखंड की पहली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी, युवाओं को मिलेंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं

तमिलनाडु में 'कार्तिगई दीपम' पर मचा घमासान! पवित्र स्तंभ पर दीप न जलाने से भड़का गुस्सा, BJP का बड़ा आरोप

क्‍या है Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी में Trump की भूमिका, जासूसी से लेकर, इस्‍तीफे और वापसी तक की पूरी कहानी?

अगला लेख