dipawali
✕

'पीठ में छुरा घोंपने वाले' बाला साहेब की विरासत आगे नहीं बढ़ा सकते : सिब्बल

Updated: सोमवार, 10 अप्रैल 2023 (11:16 IST)
नई दिल्ली। राज्यसभा के सदस्य कपिल सिब्बल ने सोमवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अयोध्या यात्रा के बाद उन पर निशाना साधते हुए कहा, 'साजिशकर्ता, अवसरवादी और पीठ में छुरा घोंपने वाले' बाला साहेब ठाकरे की विरासत को आगे नहीं बढ़ा सकते।

शिवसेना नेता शिंदे ने पिछले साल जून में महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनने के बाद रविवार को पहली बार अयोध्या की यात्रा की। उनके साथ हजारों पार्टी कार्यकर्ताओं भी थे। सिब्बल ने ट्वीट किया, 'शिंदे का अयोध्या दौरा। भगवान राम ने त्याग, सत्य और न्याय का मार्ग चुना। बालासाहेब ने भी उन्हीं सिद्धांतों को आत्मसात किया'

पूर्व केंद्रीय मंत्री सिब्बल ने शिंदे पर प्रहार करते हुए कहा, 'साजिशकर्ता, अवसरवादी, पीठ में छुरा घोंपने वाले बालासाहेब की विरासत को आगे नहीं बढ़ा सकते' शिंदे ने रविवार को कहा था कि उनकी पार्टी तथा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की विचारधारा एक ही है और दोनों दल अगले साल पूरे राज्य में भगवा झंडा फहराएंगे।

शिंदे ने अयोध्या में संवाददाता सम्मेलन में कहा था, 'हमारी पार्टी की भूमिका बिल्कुल स्पष्ट है। शिवसेना का भाजपा के साथ गठबंधन है। हमारी विचारधारा, जो हिंदुत्व है, समान है। हम अयोध्या से ऊर्जा लेकर जाएंगे और लोगों की सेवा करेंगे। 2024 में शिवसेना-भाजपा का भगवा पूरे महाराष्ट्र में लहराएगा' लोकसभा चुनाव के साथ-साथ महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव भी अगले साल होने हैं।

उद्धव ठाकरे के खिलाफ शिंदे के तख्तापलट ने पिछले साल शिवसेना को दो गुट में बांट दिया था और ठाकरे नीत महा विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार गिर गई थी। शिंदे नीत शिवसेना गुट ने महाराष्ट्र में भाजपा के साथ मिलकर सरकार बना ली थी।
Edited by navinrangiyal

Show comments

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

गुजरात के निर्यात क्षेत्र को गति देने के लिए सरकार का बड़ा फैसला, 'गुजरात एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल' की स्थापना

BMC का बड़ा फैसला, मुंबई में 25 नवंबर तक रॉकेट और आसमान में उड़ने वाले पटाखे बैन, फायर ब्रिगेड को मिलीं 142 कॉल

पंजाब में दिवाली पर पराली जलाने का रिकॉर्ड, एक ही दिन में 1152 खेतों में लगी आग, कुल आंकड़ा 4459 पहुंचा

कौन है वो चीनी जासूस एलिस हुआंग जिससे अफेयर कर फंसे एनवीडिया CEO?

शहीदों की याद में रोशनी से नहाया गोरखनाथ मंदिर परिसर, सीएम योगी ने जलाया पहला दीया

अगला लेख