Daily Horoscope
✕

पाखंडी कहीं का... जमशेदपुर में बाबा रामदेव ने साधा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर तीखा निशाना, जानें और क्या कहा

Updated: सोमवार, 23 नवंबर 2026 (16:14 IST)
योग गुरु बाबा रामदेव ने बाबा बागेश्वर के नाम से मशहूर कथावाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर तीखा हमला बोला है। झारखंड के जमशेदपुर में एक कार्यक्रम के दौरान बाबा रामदेव ने बिना नाम लिए ऐसे कथावाचकों को निशाने पर लिया, जो धर्म के नाम पर लोगों को डराने और धार्मिक भावनाओं का इस्तेमाल करने का काम करते हैं। उन्होंने ऐसे कथावाचकों को 'बावला', 'पाखंडी' और 'धूर्त' तक कह दिया।
 
बाबा रामदेव का यह बयान इसलिए भी चर्चा में है, क्योंकि इससे पहले उत्तरप्रदेश के कुंडा में राजा भैया की ओर से आयोजित बाबा बागेश्वर की कथा में रामदेव ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का माला पहनाकर स्वागत किया था। योग गुरु बाबा रामदेव ने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की जमकर तारीफ की थी। बाबा रामदेव ने उन्हें भगवान का अंशावतार बताते हुए कहा था कि यह सनातन का गौरव काल है।  अब रामदेव ने अपने ताजा बयान में किसी का नाम तो नहीं लिया, लेकिन उनके निशाने पर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ही माने जा रहे हैं। खास तौर पर राम-कृष्ण की तुलना और प्रेत बाधा के नाम पर दरबार लगाने को लेकर की गई उनकी टिप्पणी को बाबा बागेश्वर से जोड़कर देखा जा रहा है।

'हिंदू धर्म बचाने की बात करता है, खुद को ही बचा ले बावले'

बाबा रामदेव ने ये बातें रविवार को जमशेदपुर में महिला पतंजलि योग समिति, पूर्वी सिंहभूम की ओर से आयोजित प्रांतीय महासम्मेलन में कहीं। मंच से उन्होंने कहा कि कुछ लोग न वेद, दर्शन और उपनिषद पढ़ते हैं, न कुरान, रामायण, महाभारत और संविधान के बारे में जानते हैं। इसके बावजूद वे खुद को सनातनी बताते हुए हिंदू धर्म को बचाने की बात करते हैं। रामदेव ने कहा, "कहते हैं हम सनातनी हैं, हम हिंदू धर्म को बचाएंगे। अरे खुद को ही बचा ले बावले, पाखंडी कहीं का, धूर्त।" उन्होंने आगे कहा कि वह यह बात इसलिए कह रहे हैं, ताकि लोग गलत बातों, गलत व्यक्तियों और गलत विचारों के साथ खुद को न जोड़ें।

प्रेत बाधा के नाम पर लोगों का शोषण करने का आरोप

बाबा रामदेव ने धर्म के नाम पर प्रेत बाधा के दरबार लगाने वाले कथावाचकों पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सनातन का कोई छोटा पक्ष लेकर भीड़ को उत्तेजित करना और धार्मिक भावनाओं का इस्तेमाल करना गलत है। रामदेव ने कहा, "मैं तुम सबके अंदर भूत बुला सकता हूं। थोड़े बाल फैलाकर पांच बार झटका इधर से दिया, पांच बार उधर से दिया, भूत-प्रेत बाधा आ गई। फिर इस पर पानी छिड़कर दो, हो गया काम।"
 
उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसे लोग धार्मिक उन्माद पैदा करके लोगों का शोषण करते हैं। रामदेव ने कहा कि इस तरह के पाखंड का सबसे ज्यादा शिकार महिलाएं होती हैं। उन्होंने महिलाओं को ऐसे कथावाचकों से सावधान रहने की भी बात कही।

राम-कृष्ण की तुलना करने वालों को भी घेरा

बाबा रामदेव ने अपने बयान में देवी-देवताओं की तुलना करने को लेकर भी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि किसी को भी धार्मिक आस्थाओं और देवी-देवताओं के प्रति अपमानजनक टिप्पणी करने का अधिकार नहीं है।
 
रामदेव ने कहा, "राम महान हैं, कृष्ण तो टेढ़े-मेढ़े हैं और फिर माफी मांग ली। बांके बिहारी के आगे मत्था टेक दिया, फिर क्या कह बोल रहा है कि कृष्ण तो टेढ़े ही हैं। अरे तेरी मति मारी गई पाखंडी।"
 
उन्होंने कहा कि देवी-देवताओं की तुलना करना गलत है और समाज में किसी भी तरह की हल्की टिप्पणी करने की एक मर्यादा होनी चाहिए। रामदेव के मुताबिक, धार्मिक आस्थाओं का मजाक उड़ाना या उनका अपमान करना किसी भी स्थिति में उचित नहीं है।

'सनातन के नाम पर ढोंग और पाखंड नहीं कर सकते'

बाबा रामदेव ने कहा कि वह जानबूझकर इस मुद्दे को उठा रहे हैं, क्योंकि सनातन के नाम पर ढोंग, पाखंड और आडंबर को स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति गलत बात करता है तो उसे समझाना जरूरी है। रामदेव ने कहा, "हम साधु हैं, इसलिए कभी भी विपक्षिप्तता वाली बात नहीं करेंगे।"
 
उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत स्तर पर भी वह लोगों को गलत बातों से रोकते हैं, लेकिन जब कोई नहीं समझता तो मंच से बोलना पड़ता है। रामदेव ने कहा कि समाज को पता होना चाहिए कि सनातन के नाम पर पाखंड करने वालों को गलत ठहराया जाना चाहिए।
 
उनके इस बयान के बाद एक बार फिर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री और बाबा रामदेव के बीच संबंधों को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। हालांकि, रामदेव ने अपने पूरे बयान में बाबा बागेश्वर या धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का नाम नहीं लिया।

3 साल बाद भारत क्यों आया पाकिस्तान का मंत्री? आतंकवाद पर दिया यह जवाब, जानिए क्या है मकसद?

किम जोंग उन ने क्‍यों नहीं उठाया ट्रंप का फोन? रूस-चीन से दोस्ती के बाद क्‍या बदल गए तेवर? इस रवैए से अमेरिका हैरान

चंद्रशेखर आजाद ने मायावती को क्यों घेरा? अखिलेश और कांग्रेस पर भी उठाए सवाल, लगा दिए ये आरोप

नेपाल के नए PM बालेंद्र शाह का पहला भारत दौरा, प्रधानमंत्री मोदी से करेंगे मुलाकात, दोनों देशों के बीच हो सकते हैं कई समझौते

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

अयोध्या से जनकपुर का सीधा सफर, नेपाल को 24 हजार करोड़ की सौगात, पीएम मोदी ने खोला पिटारा

भारत में पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मलिक के भाषण की चर्चा क्यों हो रही है?

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

क्या बिसलेरी का पानी पीना सुरक्षित है? FSSAI की कार्रवाई के बीच कंपनी ने जारी किया बड़ा बयान, गिनाईं 90 से ज्यादा गुणवत्ता जांच

कश्मीर घाटी में फिर मंडराया सूखे का खतरा, झेलम का जलस्तर 'माइनस' में, पानी और बिजली का बड़ा संकट?

अगला लेख