sundarkand
✕

बाबा रामदेव का बड़ा बयान, इन्हें जितना मिटा दिया जाए उतना अच्छा

बाबा रामदेव ने कहा कि गुलामियों की निशानियां कोई संजोकर नहीं रखता, इन्हें जितना मिटा दिया जाए उतना अच्छा है।

Updated: शुक्रवार, 21 मार्च 2025 (08:58 IST)
Baba Ramdev On Nagpur Violence: महाराष्ट्र के नागपुर में हिंसा और औरंगजेब की कब्र पर विवाद के बीच योग गुरु स्वामी रामदेव का बयान भी सामने आया है। बाबा रामदेव ने कहा कि गुलामियों की निशानियां कोई संजोकर नहीं रखता, इन्हें जितना मिटा दिया जाए उतना अच्छा है। हालांकि रामदेव ने कहा कि इसके लिए हिंसा का सहारा नहीं लिया जाना चाहिए।
 
हरिद्वार के हर की पैड़ी पर एक कार्यक्रम के आयोजन के दौरान रामदेव ने नागपुर हिंसा पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि औरंगजेब और दूसरे क्रूर मुगल शासक भारत के आदर्श नहीं हो सकते। गुलामियों की निशानियां अहिंसक ढंग से मिट जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि छत्रपति शिवाजी, महाराणा प्रताप और भगत सिंह देश के आदर्श हैं।
 
ASI ने ढंका औरंगजेब का मकबरा : हाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले में स्थित मुगल बादशाह औरंगजेब की कब्र को हटाने की मांग के बीच, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) ने 18वीं सदी के इस मकबरे के 2 तरफ टिन की चादरें लगा दी हैं। बुधवार रात मकबरे के 2 तरफ टिन की चादरें लगा दी गईं और 2 तरफ से बाड़बंदी भी की गई। मकबरे के चारों ओर बाड़ लगाई जाएगी। बताया जा रहा है कि मकबरे के दोनों तरफ की हरे रंग की जाली जर्जर हालत में थी और पास में स्थित ख्वाजा सैयद जैनुद्दीन चिश्ती की मजार तक जाने वाले रास्ते से भी यह ढांचा दिखाई पड़ता है। इसलिए, हमने टिन की चादरें लगाई हैं।
 
नागपुर हिंसा मामले में 100 से ज्यादा गिरफ्तार : छत्रपति संभाजीनगर जिले में स्थित मुगल बादशाह औरंगजेब की कब्र को हटाने के लिए विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन के दौरान धार्मिक पंक्तियां लिखी हुई चादर जलाए जाने की अफवाह के बीच सोमवार रात मध्य नागपुर के इलाकों में हिंसक भीड़ ने उत्पात मचाया। नागपुर हिंसा मामले की जांच के दौरान पुलिस ने 100 से ज्यादा आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
 
क्या है नागपुर का हाल : हिंसा के तीन दिन बाद गुरुवार को शहर के कुछ इलाकों से कर्फ्यू हटा लिया गया या उसमें ढील दी गई। पुलिस आयुक्त रवींद्र सिंघल ने नंदनवन और कपिल नगर थाना क्षेत्रों से कर्फ्यू हटाने के आदेश दिए। लकड़गंज, पचपावली, शांतिनगर, सक्करदरा और इमामबाड़ा क्षेत्रों में दोपहर दो बजे से शाम चार बजे तक कर्फ्यू में ढील देने का आदेश दिया, ताकि लोग दैनिक जरूरत की चीजें खरीदने के लिए बाहर निकल सकें।
edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

Mann Ki Baat के 12 साल, PM मोदी ने बताया कार्यक्रम को तीर्थयात्रा जैसा अनुभव, जनता को लेकर क्या बोले

CM योगी का बड़ा बयान: भारत ने वैश्विक मंच पर आर्थिक शक्ति का नया अध्याय लिखा, राष्ट्रहित को बताया सर्वोपरि

योगी सरकार का बड़ा शैक्षिक कदम, कक्षा 1 से 12 तक के छात्रों की परीक्षा तैयारी के लिए बनेगी खास रणनीति

India-China Face Off : ITBP Chief Statement पर केंद्र सरकार का जवाब, जानिए वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर अभी क्या हैं हालात?

राष्ट्रीय एकता दिवस पर गांधीनगर में निकली भव्य बाइक रैली, CM भूपेंद्र पटेल ने दिखाई हरी झंडी

अगला लेख