1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. baba Ramdev I am on friendly terms with Cong President Rahul gandhi

बाबा रामदेव ने कहा, राहुल गांधी से मेरा दोस्ताना रिश्ता

Yogguru Baba Ramdev
योगगुरु बाबा रामदेव के बदले सुर भाजपा को परेशान कर सकते हैं। बाबा रामदेव अक्सर भाजपा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गुण गाया करते थे, लेकिन एक न्यूज चैनल से बातचीत में उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से दोस्ताना रिश्ते की बात कहकर सबको अचंभे में डाल दिया।
 

 
रामदेव ने एक न्यूज चैनल से बात करते हुए कहा कि मेरे और राहुल के बीच दोस्ताना रिश्ता है। दरअसल योगगुरु 21 जून को मनाए जा रहे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बात कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस दिन पूरा देश प्रधानमंत्री के साथ योग करता है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और उनकी मां सोनिया गांधी भी योग करती हैं। रामदेव ने कहा कि योग हमारे पूर्वजों की देन है, इसका अलग धर्म या जाति नहीं है, यह सबके लिए है।
 
गौरतबल है कि  2014 में लोकसभा चुनाव से पहले कई मौकों पर रामदेव खुलकर राहुल और सोनिया पर टिप्पणी कर चुके हैं। रामदेव ने कभी भी गांधी परिवार की प्रशंसा नहीं की है लेकिन इस बार योगगुरु का इस तरह राहुल की तारीफ करना शायद मोदी सरकार को न पचे। हाल ही में मिशन 2019 के लिए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने रामदेव से मुलाकात की थी। तब उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की काफी तारीफ की थी।
अगला लेख
पंजाब पुलिस ने किया अंतरराष्ट्रीय ड्रग रैकेट का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार