Daily Horoscope
✕

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

Updated: सोमवार, 23 नवंबर 2026 (19:13 IST)
मंच पर माला पहनाकर स्वागत करने वाले बाबा रामदेव के तेवर अब बदले-बदले नजर आ रहे हैं। योग गुरु बाबा रामदेव ने बाबा बागेश्वर के नाम से मशहूर बाबा बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर बिना नाम लिए तीखा निशाना साधा है। उन्होंने ऐसे कथावाचकों को 'बावला', 'पाखंडी' और 'धूर्त' तक कह दिया। रामदेव ने धर्म के नाम पर प्रेत बाधा का दरबार लगाने, लोगों को डराने और देवी-देवताओं की तुलना करने पर भी सवाल उठाए। 
 
अब जमशेदपुर में उन्होंने ऐसे कथावाचकों पर तीखा हमला बोला है, जिनकी टिप्पणियों और धार्मिक गतिविधियों को बाबा बागेश्वर से जोड़कर देखा जा रहा है। धीरेन्द्र शास्त्री कथाओं में दरबार लगाकर पर्ची बनाकर लोगों को परेशानियों को बताते हैं और उनके उपाय बताते हैं। बाबा बागेश्वर के प्रेत बाधा दूर करने के वीडियो भी खूब वायरल होते हैं। 

योग गुरु बाबा रामदेव ने अपने बयान में किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन भगवान राम और श्रीकृष्ण की तुलना, प्रेत बाधा के दरबार और सनातन धर्म के नाम पर लोगों को प्रभावित करने जैसे संदर्भों के कारण उनकी टिप्पणी को धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से जोड़कर देखा जा रहा है। रामदेव ने ऐसे कथावाचकों को 'बावला', 'पाखंडी' और 'धूर्त' तक कहा।

इस बयान के बाद सवाल उठ रहा है कि आखिर बाबा रामदेव, जो पहले कुंडा में राजा भैया की ओर से आयोजित बाबा बागेश्वर की कथा में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का माला पहनाकर स्वागत कर चुके हैं, अब कथावाचकों को लेकर क्यों निशाना साध रहे हैं। अपने ताजा बयान में रामदेव ने न तो बाबा बागेश्वर का नाम लिया और न ही किसी व्यक्ति का सीधे तौर पर उल्लेख किया है। उनके बयान में किए गए संदर्भों को धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से जोड़कर देखा जा रहा है। उन्होंने बयानों में सनातन धर्म बचाने को लेकर भी कथावाचकों को निशाना साधा।

क्या कृष्ण पर दिया बयान खटास की वजह  

इस पूरे विवाद की एक बड़ी वजह धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की भगवान राम और श्रीकृष्ण को लेकर की गई टिप्पणी को माना जा रहा है।  मध्यप्रदेश में रामकथा के दौरान धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने भगवान राम और श्रीकृष्ण के स्वरूप तथा उनके अंदाज की तुलना करते हुए कुछ टिप्पणियां की थीं। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कई संतों और श्रद्धालुओं ने आपत्ति जताई थी।
ALSO READ: पाखंडी कहीं का... जमशेदपुर में बाबा रामदेव ने साधा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर तीखा निशाना, जानें और क्या कहा
 विवाद बढ़ने पर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने सफाई देते हुए कहा था कि उनकी बात का गलत अर्थ निकाला गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य भगवान राम और श्रीकृष्ण में भेद करना नहीं था। किसी की भावना आहत हुई हो तो उन्होंने माफी भी मांगी थी। 

प्रेतबाधा के दरबार को लेकर उठाए सवाल

योगगुरु ने केवल राम-कृष्ण की तुलना पर ही नाराजगी नहीं जताई, बल्कि प्रेत बाधा के नाम पर दरबार लगाने वाले कथावाचकों पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कुछ लोग धार्मिक भावनाओं का इस्तेमाल करके लोगों को डराते हैं और उनका शोषण करते हैं। रामदेव के मुताबिक, इस तरह के पाखंड का सबसे ज्यादा शिकार महिलाएं होती हैं। उन्होंने महिलाओं को ऐसे कथावाचकों से सावधान रहने की सलाह भी दी।

कृष्ण तो टेढ़े हैं को लेकर कसा तंज

बाबा रामदेव ने भी अपने बयान में इसी प्रसंग का उल्लेख करते हुए कहा कि देवी-देवताओं की तुलना नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा, "राम महान हैं, कृष्ण तो टेढ़े-मेढ़े हैं और फिर माफी मांग ली। बांके बिहारी के आगे मत्था टेक दिया, फिर क्या कह बोल रहा है कि कृष्ण तो टेढ़े ही हैं।"

धर्मशास्त्र पढ़े बिना करते हैं सनातन बचाने की बात

योग गुरु रामदेव ने जमशेदपुर में महिला पतंजलि योग समिति, पूर्वी सिंहभूम के प्रांतीय महासम्मेलन में कथावाचकों के एक वर्ग पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कुछ लोग वेद, उपनिषद, दर्शन, रामायण और महाभारत का अध्ययन किए बिना ही धर्म और सनातन को बचाने की बात करते हैं।  उन्होंने कहा कि  कहते हैं हम सनातनी हैं, हम हिंदू धर्म को बचाएंगे। अरे खुद को ही बचा ले बावले, पाखंडी कहीं का, धूर्त। रामदेव ने यह भी कहा कि लोगों को गलत बातों, गलत व्यक्तियों और गलत विचारों के साथ खुद को नहीं जोड़ना चाहिए।

Show comments

3 साल बाद भारत क्यों आया पाकिस्तान का मंत्री? आतंकवाद पर दिया यह जवाब, जानिए क्या है मकसद?

किम जोंग उन ने क्‍यों नहीं उठाया ट्रंप का फोन? रूस-चीन से दोस्ती के बाद क्‍या बदल गए तेवर? इस रवैए से अमेरिका हैरान

चंद्रशेखर आजाद ने मायावती को क्यों घेरा? अखिलेश और कांग्रेस पर भी उठाए सवाल, लगा दिए ये आरोप

नेपाल के नए PM बालेंद्र शाह का पहला भारत दौरा, प्रधानमंत्री मोदी से करेंगे मुलाकात, दोनों देशों के बीच हो सकते हैं कई समझौते

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

सभी देखें

Indore News : इंदौर की कृष्णबाग कॉलोनी में चला बुलडोजर, 42 मकान जमींदोज

पहले सोना न खरीदने की सलाह, अब 'बचत' की चेतावनी—2027 के बड़े संकट से पहले क्या संकेत दे रहे हैं पीएम मोदी?

Hero Karizma XMR और KTM RC 200 से मुकाबले के लिए Bajaj Pulsar RS200 का सस्ता अवतार

सुप्रीम कोर्ट की बिहार के जज को फटकार, कहा- 'खुद को बाहुबली समझना बंद कीजिए'

मोहन सरकार के तीन साल पूरे होने के बीच चित्रकूट में होगा मंत्रियों का चिंतन शिविर, विभागों के कामकाज का देंगे प्रेजेंटेशन

अगला लेख