ramcharitmanas
✕

पाकिस्तान के तीन टुकड़े कर पीओके को जीतें: बाबा रामदेव

Updated: सोमवार, 14 अगस्त 2017 (09:38 IST)
योग गुरु बाबा रामदेव ने रविवार को कहा कि भारत को आक्रमण कर पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर पर फिर से कब्जा कर लेना चाहिए, साथ ही उन्होंने चीनी वस्तुओं का पूरी तरह बहिष्कार करने का आह्वान भी किया।
 
एक समाचार चैनल के एक कार्यक्रम के दौरान रामदेव ने कहा, 'हमारे कितने जवान शहीद हो रहे हैं। वे (पाकिस्तान) हम पर बार-बार हमले कर रहे हैं। इस तरह के सारे हमलों को खत्म करने के लिए एक युद्ध क्यों न किया जाए? हमें हमला कर पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर को जीतकर फिर से भारत में मिला लेना चाहिए।"
 
बलूचो की मांग जायज, समर्थन करना चाहिए
उन्होंने कहा, 'भारत को बलूचिस्तान की आजादी के आंदोलन का समर्थन करना चाहिए और पाकिस्तान के तीन टुकड़े कर देने चाहिए।"
 
उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान और भारत की आजादी के पहले से ही बलूचिस्तान एक स्वतंत्र राष्ट्र रहा है, लेकिन 1948 में पाकिस्तन ने उस पर आक्रमण करने उसे अपने कब्जे में ले रखा है। 1948 से अब तक लाखों बलूचों का कत्लेआम किया गया है। बच्चों और महिलाओं को मारा गया है ताकि बलूच जाति का अस्तित्व ही मिट जाए। अब पाकिस्तान वहां पर आतंकवादियों के अड्डे बनाकर वहां आतंकवादियों के वर्चस्व को बढ़ा रहा है ताकि वे बलूच आंदोलन को कूचल सके।
 
कश्मीरी युवाओं को देंगे रोजगार 
योग गुरु से स्वदेशी कारोबार को बढ़ावा देने के लिए कारोबारी क्षेत्र में उतरे रामदेव ने खुलासा किया कि उनकी कंपनी जम्मू एवं कश्मीर में 150 एकड़ भूमि के अधिग्रहण की प्रक्रिया में है, जिस पर स्थापित कारखाने में जल्द ही कश्मीरी युवाओं को नौकरी दी जाएगी।
 
चीनी वस्तुओं का बहिष्कार
चीन की दादागिरी और उसके द्वारा पाकिस्तान को समर्थन देने के चलते भारत में चीन के प्रति रोष बढ़ता जा रहा है। इसी क्रम में बाबा रामदेव ने चीनी वस्तुओं का पूरी तरह बहिष्कार करने का आह्वान भी किया और कहा कि चीन, पाकिस्तान को आतंकवादी गतिविधियों में मदद करता रहा है। उन्होंने कहा, "हम आसानी से चीन से आगे निकल सकते हैं और सुपरपॉवर बन सकते हैं।" 
 
नरेंद्र मोदी के प्रति आशावान 
बाबा रामदेव को नरेंद्र मोदी में बहुत संभावनाएं नजर आती है। बाबा रामदेव ने कहा कि वह हाफिज सईद, दाऊद इब्राहिम और मसूद अजहर जैसे आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के प्रति बेहद आशावान हैं।
 
उन्होंने कहा कि कहा, '2019 तक इंतजार कीजिए, मेरे खयाल से हम ऐसा कर सकते हैं।' रामदेव ने साथ ही यह भी दावा किया कि योग में प्रशिक्षित व्यक्ति कभी भी आतंकवादी नहीं बन सकता और इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ कि योग में पारंगत कोई व्यक्ति आतंकवादी बना हो।

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

Census 2027: 25 जनवरी से शुरू होगी देश की आबादी की गिनती, जानिए किन राज्यों में टली प्रक्रिया

मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा: प्रदेश में बस संचालन को नई गति दे रही निजी भागीदारी और आधुनिक तकनीक

रिलायंस ने तोड़ा कमाई का रिकॉर्ड, तिमाही मुनाफा 33.8% उछलकर ₹29,550 करोड़, पहली बार ₹3.62 लाख करोड़ के पार पहुंचा रेवेन्यू

कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर कांग्रेस का निशाना, बोले- सवालों से घबराती है भाजपा

UP की 58 हजार ग्राम पंचायतों का बदलेगा विकास मॉडल! योगी सरकार का हाईटेक प्लान, अब तकनीक से बनेगी गांवों की विकास योजना

अगला लेख