Hanuman Chalisa

बिहार में बाढ़ के हालात बेकाबू, 10 लाख लोग प्रभावित, सैकड़ों गांव डूबे

Updated: सोमवार, 14 अगस्त 2017 (09:44 IST)
पटना। नेपाल और सीमावर्ती क्षेत्रों में लगातार बारिश के चलते उत्तर बिहार और सीमांचल में बाढ़ ने 10 लाख से ज्यादा लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार हेलीकॉप्टर से बाढ़ का जायजा लेंगे। उल्लेखनीय है कि बिहार के 38 जिलों में से 28 जिले बाढ़ से प्रभावित है। देशभर के कई क्षेत्रों में बाढ़ का प्रकोप जारी है जिसके चलते 38 लाख लोग प्रभावित हुए हैं।
 
सबसे गंभीर स्थिति किशनगंज, अररिया, पूर्णिया, सुपौल, मधेपुरा, कटिहार, पूर्वी व पश्चिमी चंपारण, मधुबनी, सीतामढ़ी की है। बाढ़ के पानी में बहने और दीवार गिरने से रविवार को कम-से-कम 11 लोगों की मौते हो गयी, जबकि 17 लोग लापता हैं। हालांकि, आपदा प्रबंधन विभाग ने किसी के मरने की पुष्टि नहीं की। कई जगहों पर ट्रैक डूबने से 17  से अधिक ट्रेनें या तो रद्द कर दी गयी हैं या उन्हें डायवर्ट कर दिया गया है। कई एनएच व एसएच पर यातायात बंद हो गया है। 
 
बाढ़ के हालात से निपटने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह और रक्षा मंत्री अरुण जेटली से फोन पर बात कर हालात की जानकारी दी और व्यापक स्तर पर राहत एवं बचाव कार्य के लिए  मदद मांगी। 
 
मुख्यमं‍त्री नीतीश कुमार ने सेना के अलावा एनडीआरएफ की 10 अतिरिक्त टुकड़ियां भेजने और सेना के हेलीकॉप्टर को तुरंत बचाव कार्य में लगाने का आग्रह किया। साथ ही उन्होंने संबंधित विभाग के मंत्रियों व आला अधिकारियों के साथ आपातकालीन बैठक की और आवश्यक निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के निर्देश पर बाढ़ग्रस्त जिलों के प्रभारी प्रधान सचिवों को हेलीकॉप्टर से संबंधित जिले में भेजा गया है। वहीं, दानापुर कैंट से सेना के 80 जवानों को किशनगंज के लिए रवाना किया गया। 
 
उधर, केंद्र ने एनडीआरएफ के करीब 320 जवानों को भेजा है। नीतीश कुमार से बातचीत के बाद केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्विटर पर लिखा कि केंद्र राहत व बचाव कार्य में मदद करने के लिए एनडीआरएफ की अतिरिक्त टीमें रवाना कर रहा है। एनडीआरएफ की करीब सात टीमें  पहले ही बिहार के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में पहुंच चुकी हैं। हर टीम में  45-45 जवान हैं।
 
रविवार की सुबह 1 अणे मार्ग में आयोजित बैठक में मुख्‍यमंत्री ने कहा कि एसडीआरएफ की सभी टीमों को बाढ़ग्रस्त इलाके में तैनात कर दिया गया है। केंद्र ने हर तरह से मदद देने का आश्वासन दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि तीन जिले कटिहार, पूर्णिया और किशनगंज में बाढ़ की स्थिति सबसे ज्यादा चिंताजनक है। इन जिलों के दर्जनों गांव बाढ़ के पानी से पूरी तरह से घिर गए हैं। मुख्‍यमंत्री ने पीड़ित जिलों के प्रभारी सचिवों को हवाई मार्ग से  अपने-अपने जिले में पहुंच कर कैंप शुरू करने का निर्देश दिया। साथ ही, अपने-अपने  जिले में राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने और इसकी निरंतर मॉनीटरिंग करने के लिए भी कहा। (एजेंसी)
Show comments

Paper Leak पर सरकार का विपक्ष को खुला न्योता, जेपी नड्डा बोले- संसद में 18 घंटे भी चर्चा को तैयार

Sonam Wangchuk : अनशन खत्म करने को तैयार सोनम वांगचुक, सरकार के सामने क्या शर्त रखी

लड़कियों से छेड़छाड़, प्राइवेट पार्ट पर बरसाई लाठी, CJP के के आरोपों पर हाईकोर्ट ने केन्द्र से मांगा जवाब

राहुल गांधी के दिल्ली धरने के विरोध में भोपाल में बीजेपी का प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यालय का किया घेराव

Hero HF Deluxe अब सिर्फ 59,999 रुपए में, 7,635 रुपए सस्ती हुई बाइक, जानिए किन राज्यों में मिलेगा ऑफर और खरीदने से पहले जरूरी बातें

सभी देखें

अशोक वर्णवाल होंगे मध्य प्रदेश के नए कार्यवाहक मुख्य सचिव

CJP प्रोटेस्ट में हिंसा पर सलमान खान का रिएक्शन, किस बात को लेकर दुखी हुए अभिनेता

Paper Leak पर सरकार का विपक्ष को खुला न्योता, जेपी नड्डा बोले- संसद में 18 घंटे भी चर्चा को तैयार

दिल्ली के जंतर-मंतर में हिंसक प्रदर्शन, पत्थरबाजी, कई पुलिसकर्मी घायल, दागे गए आंसू गैस के गोले

MP के निवर्तमान मुख्य सचिव अनुराग जैन बने नीति आयोग के नए CEO

अगला लेख