sundarkand

बाबा राम रहीम से परेशान हुआ डाक विभाग

Updated: शनिवार, 25 अगस्त 2018 (14:49 IST)
साध्वियों से बलात्कार का दोषी डेरा सच्चा प्रमुख गुरमीत सिंह राम रहीम को जेल में रहते एक वर्ष हो गया है। राम रहीम सुनारिया जेल में बंद है। बाबा को सीबीआई कोर्ट ने पिछले वर्ष 28 अगस्त को 10-10 साल की सजा सुनाई थी। लेकिन, जेल में बंद बाबा ने डाक विभाग की परेशानियों को बढ़ा दिया है।
 
दरअसल, राम रहीम के जन्मदिन पर अनुयायियों द्वारा भेजे गए ग्रीटिंग कार्ड का जेल में अंबार लग गया। बाबा को अभी तक ग्रीटिंग्स भेजे जा रहे हैं। इन ग्रीटिंग्स का वजन करीब एक टन है। कार्ड हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड सहित अन्य राज्यों से स्पीड पोस्ट, रजिस्ट्री और अन्य डाक से आ रहे हैं। इसके चलते डाककर्मियों को ड्यूटी के अलावा अतिरिक्त घंटों में काम करना पड़ रहा है।
 
जेल में इन दिनों 90 प्रतिशत डाक बाबा की ही होती है। डाकिए के अनुसार पिछले दस साल में एक ही व्यक्ति के इतने ग्रीटिंग कार्ड आज तक नहीं बांटे। ग्रीटिंग कार्ड में लव यू पापा, तुम जियो हजारों साल, मिस यू पापा, तुम जल्दी बाहर आना जैसे बधाई संदेश लिखे हैं। इन संदेशों में सादे कागज से लेकर महंगे कार्ड तक प्राप्त हो रहे हैं।
 
डाक विभाग को इन ग्रीटिंग्स को पहुंचाने के लिए अतिरिक्त रिक्शा करनी पड़ रही है। इससे जेलकर्मियों की परेशानी भी बढ़ गई है। बोरे में भरकर आ रहे ग्रीटिंग्स को चेक करने में जेलकर्मियों को खासी मशक्कत करना पड़ती है।

5,000 का डिस्काउंट, 10,000mAh बैटरी और 3,500 निट्स डिस्प्ले, सस्ते स्मार्टफोन्स ने मचाया तहलका

कौन हैं PM मोदी और शी जिनपिंग के बीच खड़े ये शख्स? जानिए 2017 बैच के इस IFS अधिकारी की कहानी

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro : क्या नया है? डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और कितना फर्क, जानिए पूरी डिटेल

इंदौर पर पूरे देश की होगी नजर, राहुल गांधी की गूंज के लिए मैदान तैयार, बारिश से बचने के लिए डोम, रजिस्‍ट्रेशन जारी

iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 : दोनों फोल्डेबल में कौन है ज्यादा दमदार? जानें फीचर्स और कीमत

US Space Weapons : चीन-रूस से बढ़ते तनाव के बीच नई Space War की तैयारी, अमेरिका के अंतरिक्ष हथियार कितने खतरनाक हैं?

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिले सीमेंस कंपनी के अधिकारी, सीएम ने सौंपा 60.49 एकड़ जमीन का आशय पत्र

UCC को लेकर BJP पर बरसे AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी, अल्पसंख्यकों को जानबूझकर निशाना बना रही सरकार

UPI Payment Rules : आम यूजर के लिए UPI रहेगा फ्री, किन ट्रांजेक्शन पर लगेगा चार्ज, जान लीजिए सरकार के नए नियम

UCC पर अमित शाह के बयान का भूपेंद्र चौधरी ने किया स्वागत, बोले- 'मोदी की गारंटी पर देश को भरोसा', महिलाओं के अधिकार होंगे मजबूत

अगला लेख