biodatamaker
✕

राम रहीम पर चलेगा अब देशद्रोह का मुकदमा, अभी रेप मामले में है जेल में बंद

Updated: शनिवार, 26 मई 2018 (18:44 IST)
चंडीगढ़। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह की मुश्किल और बढ़ सकती है। गुरमीत इस समय दुष्कर्म के मामले में जेल में बंद है। अब खबर है कि उसके खिलाफ देशद्रोह का भी चल सकता है।  उल्लेखनीय है कि 25 अगस्त 2017 को पंचकुला की स्पेशल सीबीआई कोर्ट के सामने गुरमीत राम रहीम की पेशी के बाद पंचकुला में दंगे भड़क गए थे। इससे सरकारी संपत्ति को काफी नुकसान पहुंचा था और कई लोगों की मौत भी हो गई थी। इन सभी बातों के मद्देनजर हरियाणा पुलिस की एसआईटी ने पंचकुला कोर्ट में सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की है जिसमें राम रहीम को देशद्रोह का आरोपी नंबर-50 बनाया गया है। 
 
हिंसा के 10 महीने बीत जाने के पश्चात राम रहीम को आरोपी बनाने का फैसला राकेश इंसा के बयानों के आधार पर हुआ। राकेश भी डेरे की कोर कमेटी में है और इस समय जेल में बंद है। एसआईटी का कहना है कि पंचकुला में लाखों लोगों को इकट्‍ठा करने की प्लानिंग सिरसा डेरे में ही हुई थी। हिंसा भड़काने की साजिश में जुटे डेरे के लोग राम रहीम की निर्देशों पर ही काम कर रहे थे। 12 अगस्त 2017 को सिरसा डेरे में तय हो गया था कि फैसले वाले दिन पंचकुला में क्या करना है।
 
आरोप पत्र में राकेश इंसा के हवाले से कहा गया है कि 17 अगस्त 2017 को डेरा सच्चा सौदा सिरसा में 45 लोगों की कमेटी की एक मीटिंग हुई थी। बैठक में तय किया गया था कि पंचकुला में हिंसा फैलाने के लिए किसकी क्या भूमिका होगी। पूरी योजना को अंतिम रूप गुरमीत की मुंहबोली बेटी हनीप्रीत और आदित्य इंसा ने दिया था।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख