sundarkand
✕

अमरनाथ पहुंचा यात्रियों का पहला जत्था, आतंकी हमले की आशंका, 2 लाख सुरक्षाकर्मी तैनात

पहला जत्था पहुंचने के बाद बाबा बर्फानी की पहली तस्वीर आई सामने

Updated: शनिवार, 29 जून 2024 (11:11 IST)
Photo : file photo
बाबा बर्फानी धाम का पहला जत्था अमरनाथ पहुंच गया है। इसके साथ ही बाबा की पहली तस्वीर सामने आई है। फोटो में बाबा बर्फानी और भक्त नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया में वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें भक्तों को भगवान भोलेनाथ के दर्शन करते देखा जा सकता है। वहीं, बड़ी संख्या में यात्री रास्ते में हैं और दर्शन के लिए अमरनाथ गुफा की ओर बढ़ रहे हैं।

पवित्र अमरनाथ यात्रा के लिए पहला जत्था शुक्रवार को सुबह रवाना कर दिया गया था। जम्मू के बेस कैंप से यात्रियों का पहला जत्था जम्मू के भगवती नगर स्थित यात्री निवास से तड़के 4 बजे पहलगाम और बालटाल के लिए रवाना हुआ था। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जम्मू से झंडा दिखाकर तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे को रवाना किया। इससे पहले एलजी मनोज सिन्हा ने मंदिर में पूजा-अर्चना भी की थी।

आतंकी हरकत की आशंका, 2 लाख सुरक्षाकर्मी तैनात : यात्रा पर आतंकी हमले के खतरे को देखते हुए इस बार 2 लाख से ज्यादा सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। हर रोज 15 हजार यात्रियों को बाबा बर्फानी के दर्शन करने की इजाजत दी गई है। यह यात्रा श्रावण पूर्णिमा यानी राखी पूर्णिमा तक चलेगी। यात्रा को ध्यान में रखते हुए महादेव के दरबार को काफी अच्छे से सजाया गया है। यात्रियों को किसी भी प्रकार की समस्या ना हो, इसका भी ध्यान रखा जा रहा है। यात्रियों के खाने-पीने से लेकर अन्य सभी सुविधाओं का ध्यान रखा जा रहा है। बेस कैंप पर यात्रियों के लिए बिस्तर से लेकर उनकी सुरक्षा की भी पूरी तैयारी की गई।

मौसम विभाग ने दी चेतावनी : मौसम विभाग ने 28 जून से 10 जुलाई तक बारिश की संभावना जताई है। ऐसे में पूरे आसार हैं कि पहले सप्ताह यात्रा बारिश के बीच जारी रहेगी। 14 हजार 500 फुट की ऊंचाई पर बाबा बर्फानी की गुफा तक पहुंचने के दो रास्ते हैं। तीर्थयात्रियों की सेवा के लिए पूरे रास्ते में 135 से ज्यादा लंगर सेवा के लिए लगाए गए हैं।
Edited by Navin Rangiyal

लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख