ramcharitmanas
✕

'आयुष्मान भारत' योजना निजी अस्पतालों और बीमा कंपनियों के लिए बनी संजीवनी

Updated: शनिवार, 16 मार्च 2019 (18:11 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस ने नरेन्द्र मोदी सरकार की महत्वाकांक्षी 'आयुष्मान भारत' योजना को निजी बीमा कंपनियों एवं निजी अस्पतालों के लिए संजीवनी करार देते हुए शनिवार को आरोप लगाया कि इससे देश की जनता को कोई स्वास्थ्य सुरक्षा नहीं मिल रही है।
 
पार्टी के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने यह भी कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर देश में जनस्वास्थ्य को मौलिक अधिकार बनाया जाएगा और स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र का निजीकरण रोका जाएगा। रमेश ने कहा कि आयुष्मान भारत में 1,100 रुपए के प्रीमियम पर 5 लाख रुपए तक के उपचार की बात कही गई है लेकिन यह बेबुनियाद है, झूठ है। छत्तीसगढ़ की सरकार ने पाया है कि 1,100 रुपए पर सिर्फ 50 हजार रुपए तक का इलाज हो सकता है।
 
उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री ने 5 लाख रुपए तक के इलाज का ख्वाब दिखाया लेकिन सच्चाई यह है कि सरकार जो खर्च कर रही है, उससे सिर्फ 50 हजार रुपए तक का इलाज हो पाएगा। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत में सिर्फ अस्पताल के भीतर के खर्च शामिल हैं, लेकिन अधिकतर खर्च दवाई तथा अस्पताल से बाहर दूसरी चीजों का खर्च होता है।
उन्होंने दावा किया कि आज भारत दुनिया की मधुमेह की राजधानी हो गया है। उच्च रक्तचाप के सबसे ज्यादा मरीज भारत में हैं लेकिन 'आयुष्मान भारत' में इन दोनों बीमारियों के इलाज का प्रावधान बिलकुल नहीं है। रमेश ने आरोप लगाया कि यह स्वास्थ्य बीमा है, स्वास्थ्य सुरक्षा नहीं है। यह पूरा खेल निजी अस्पतालों और निजी कंपनियों के लिए है। देश की जनता के स्वास्थ्य के लिए सबसे बड़ा खतरा 'आयुष्मान भारत' है।
 
उन्होंने कहा कि 'आयुष्मान भारत' निजी बीमा कंपनियों और निजी अस्पतालों के लिए संजीवनी है। इससे स्वास्थ्य सुरक्षा नहीं होने वाली है। कुछ लोग इसे 'मोदी केयर' कह रहे हैं, लेकिन यह तो निजी कंपनियों के केयर वाली व्यवस्था है। रमेश ने कहा कि राहुल गांधी ने कहा है कि स्वास्थ्य सेवा के अधिकार को लेकर वे कानून बनाएंगे। जनादेश मिलने के बाद कांग्रेस जनस्वास्थ्य को मौलिक अधिकार का दर्जा देगी और स्वास्थ्य के निजीकरण को बंद करेगी। (भाषा)

Show comments

Maruti Suzuki : मारुति की कार खरीदने का मौका, इन मॉडल्स पर मिल रहा ₹1.36 लाख तक का फायदा, जानिए किस कार पर कितनी बचत

RBI Repo Rate Decision : क्या महंगी होगी आपके घर और कार की EMI? जानिए आरबीआई के फैसले का आप पर असर

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी बीच रास्ते खत्म होने का डर कितना सही? जानिए रेंज एंग्जायटी से कैसे बचें

SIR पर जमकर तकरार, राहुल गांधी और प्रियंका पर क्यों हुई FIR, जानें क्या है पूरा मामला

चीन का खतरनाक दांव! नए सिल्क रूट से तालिबान से सीधे जुड़ा चीन; क्या वाखान कॉरिडोर से भारत को घेरने की तैयारी है?

सभी देखें

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यों हैं भविष्य की सवारी? जानिए वो फायदे जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल

शेयर बाजार धड़ाम : सेंसेक्स 1000 से ज्यादा अंक गिरा, जानिए किन वजहों से डूबी निवेशकों की पूंजी

CEC के खिलाफ विपक्ष के प्रदर्शन के दौरान कश्मीरी युवक की पिटाई, फहीम ने खुद को बताया मोदी समर्थक

मैंने 8 युद्ध रुकवाए, डोनाल्ड ट्रंप ने फिर ठोका नोबेल शांति पुरस्कार पर दावा

अगला लेख