Hanuman Chalisa
✕

रामोत्सव से पहले अभेद्य किला बनेगी अयोध्या, बिना अनुमति नहीं उड़ाए जा सकेंगे ड्रोन

Updated: बुधवार, 20 दिसंबर 2023 (09:32 IST)
Shri Ram Janmabhoomi temple consecration ceremony : श्रीराम जन्मभूमि मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा समारोह को लेकर उत्तरप्रदेश की योगी सरकार (Yogi government) ने सुरक्षा व्यवस्था का पूरा खाका तैयार कर लिया है, क्योंकि इस समारोह के मुख्य अतिथि हैं भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) जिनके कर-कमलों द्वारा राम मंदिर (Ram temple) में रामलला (Ramlala) की प्राण-प्रतिष्ठा व गर्भगृह में प्रवेश होना। इसकी तैयारियां जोरों पर हैं।
 
एडीजी जोन पीयूष मोर्डिया अयोध्या पहुंचे : इसी के मद्देनजर अयोध्या की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने अयोध्या पहुंचे एडीजी जोन पीयूष मोर्डिया जिन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए रेलवे स्टेशन व एयरपोर्ट का निरीक्षण किया। एयरपोर्ट पर लगे कर्मचारियों को सुरक्षा व्यवस्था का निर्देश दिया, क्योंकि अयोध्या में प्राण-प्रतिष्ठा से पहले 30 दिसंबर को आने की संभावना है।
 
श्रीराम इंटरनेशनल एयरपोर्ट का मोदी करेंगे उद्घाटन : मोदी श्रीराम इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे जिसके मद्देनजर तैयारी की जा रही है, साथ ही नवनिर्मित अयोध्या रेलवे स्टेशन का भी उद्घाटन करेंगे। अयोध्या रेलवे स्टेशन से वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। 20 दिसंबर को रेलवे बोर्ड की चेयरमैन अयोध्या रेलवे स्टेशन का दौरा करेंगी व विस्तृत जानकारी देंगी। 30 दिसंबर को दिल्ली एयरपोर्ट से इंडिगो की इनाग्रल फ्लाइट अयोध्या एयरपोर्ट पहुंचेगी।
 
सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ की गई : अयोध्या में सुरक्षा के मद्देनजर आईजी प्रवीण कुमार ने बताया कि अयोध्या पहले से संवेदनशील क्षेत्र रही है। सुरक्षा योजना की दृष्टि से हमारे पास सीआरपीएफ, यूपीएसएसएफ, पीएसी और सिविल पुलिस मौजूद है। इसमें नई तकनीक का समावेश किया गया है। श्रद्धालुओं के आगमन के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ की गई है।
 
राम मंदिर के लिए नई सुरक्षा योजना लागू होगी : उन्होंने बताया कि जल्द ही राम मंदिर के लिए नई सुरक्षा योजना लागू होगी जिसके तहत कोई भी व्यक्ति बगैर जांच-पड़ताल के मंदिर के आसपास भी नहीं फटक सकेगा। आईजी के अनुसार अयोध्या में जगह-जगह चेकिंग प्वॉइंट बनाए जाएंगे। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरे लगे होंगे। बगैर अनुमति के इस इलाके में ड्रोन नहीं उड़ाए जा सकेंगे।
 
रिवर सिक्योरिटी भी मजबूत होगी : उन्होंने कहा कि भविष्य में रिवर सिक्योरिटी को भी मजबूत किया जाएगा। नदी के किनारे सुरक्षा की बेहतर व्यवस्था की जाएगी और लोकार्पण के समय की सुरक्षा व्यवस्था के तहत जिले में 37 शासकीय और अशासकीय जमीनों पर पार्किंग व्यवस्था की जा रही है। यहां भी कैमरे लगे होंगे।
 
भारी वाहन शहर के भीतर से नहीं जाएंगे : 22 व 23 जनवरी को भारी वाहन शहर के भीतर से होकर नहीं जाएंगे, साथ ही जिन लोगों को आमंत्रण दिया गया होगा, उनके आने के लिए बेहतर व्यवस्था रहेगी। लेकिन अन्य छोटे वाहनों के लिए भी यह व्यवस्था लागू की जाएगी कि वे अपने गंतव्य तक आसानी से पहुंच सकें। डायवर्शन की सूचना विभिन्न माध्यमों से दी जाएगी। प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर खुफिया विभाग चारों ओर सक्रिय रहेगा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का भी सहयोग लिया जाएगा। अराजक तत्वों की जानकारी के साथ ही उन पर पैनी नजर रहेगी।
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
संदीप श्रीवास्तव
संदीप श्रीवास्तव करीब 25 वर्ष से ज्यादा समय से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वेबदुनिया के लिए उत्तर प्रदेश में स्ट्रिंगर के रूप में कार्य करते हैं। .... और पढ़ें

Show comments

90 लाख की BYD Denza D9 भारत में लॉन्च, एक चार्ज में चलेगी 730KM, Vellfire को देगी टक्कर

पाकिस्तान बॉर्डर पर उतरे भारत के 'फौलादी रोबोट डॉग्स'! न सोते हैं, न थकते हैं और न लगती है -40°C की ठंड; जानिए इनकी ताकत

Electric Scooter : भारत में आ सकता है VinFast का नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक, Ola-Ather को मिलेगी नई चुनौती

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

परिसीमन विधेयक और संसद के विशेष सत्र पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, जानें क्यों इस बिल को लाने की तैयारी में है सरकार

सभी देखें

4 पालतू कुत्तों को विदा करते हुए भावुक हुए अभिनेता शरद कपूर, वायरल वीडियो ने फैंस को किया परेशान

Israel Iran Tensions : क्या ईरान पर फिर बरसेगी अमेरिकी मिसाइलें, नेतन्याहू ने ट्रंप पर बनाया हमले का दबाव!

प्रयागराज संगम तट पर विदेशी मेहमानों का डेरा, साइबेरियन पक्षियों की अठखेलियों ने बढ़ाई रौनक, चमकी स्थानीय अर्थव्यवस्था

Mahadev App Case: महादेव सट्टा ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ED ने किया गिरफ्तार, रायपुर कोर्ट में पेश

PM मोदी ने मैसूर में देश के पहले LED Dome तारामंडल 'कॉसमॉस' का किया उद्घाटन, युवाओं के लिए खुलेंगे अंतरिक्ष विज्ञान के नए अवसर

अगला लेख