Daily Horoscope
✕

अयोध्या पर ओवैसी की चुनौती, गिरिराज बोले- टूट रहा है हिन्दुओं का सब्र

Updated: सोमवार, 29 अक्टूबर 2018 (14:57 IST)
नई दिल्ली। अयोध्या विवाद पर सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टलने के बाद अब इस मुद्दे पर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। इस मुद्दे पर सुनवाई की नई तारीख पर शीर्ष अदालत जनवरी में फैसला लेगी। 

 
AIMIM के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने इस मामले में केंद्र सरकार को अध्यादेश लाने की चुनौती दी है। दूसरी ओर ओवैसी ने कहा कि कोर्ट का निर्णय है और इसे हम सबको मानना पड़ेगा, जबकि भाजपा नेता विनय कटियार ने कांग्रेस के दबाव में काम होने का आरोप लगाया है। केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के सब्र टूटने वाले बयान पर ओवैसी ने कहा कि गिरिराज को ही अदालत में खड़ा कर देना चाहिए।
सांसद ओवैसी ने कहा कि देश संविधान के तहत चलेगा। परोक्ष रूप से मोदी पर निशाना साधते हुए ओवैसी ने कहा कि अगर 56 इंच का सीना है तो अध्यादेश लाइए। किसको डरा रहे हैं, अध्यादेश लाएंगे तो फिर फटकार पड़ेगी।
 
गौरतलब है कि कोर्ट के निर्णय से पहले गिरिराज ने कहा था कि अब हिन्दुओं का सब्र टूट रहा है। मुझे भय है कि अगर हिंदुओं का सब्र टूटा तो क्या होगा? वहीं, भाजपा नेता और यूपी के डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने इस मामले पर चुप्पी साध ली, जबकि शिया वक्फ बोर्ड के चीफ वसीम रिजवी ने कहा कि कुछ कट्टरपंथी मुल्लाओं और कांग्रेस की सियासत के कारण यह मामला सुप्रीम कोर्ट में फंसा है। भगवान अपने घर के लिए इंसानी अदालत के फैसले के इंतजार में हैं। यह शर्मनाक है। 

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

काशी में देव दीपावली, 2100 ड्रोन में दि‍खी शिव लीला, 11 लाख दीयों से जगमगाया नजारा, 40 देशों के लोग बने गवाह

Bisleri के पानी को लेकर कंपनी ने दूर किया कन्फ्यूजन, बताया कि‍तने प्लांट में हो रहा उत्पादन

शेख हसीना बांग्लादेश वापस लौटीं तो ग‍िरफ्तार होगीं, वतन वापसी को रोकने के लि‍ए बहुत बड़ा प्‍लान तैयार

ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी को मारे गए 74 कोड़े, बिना हिजाब लाइव परफॉर्मेंस के लिए सजा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया मां नर्मदा सेवा परिक्रमा का शुभारंभ, बताया जन्म-मरण का रहस्य

अगला लेख