ramcharitmanas

अयोध्या में संभावित फैसले को लेकर मची है हलचल, अब फैसले का इंंतजार

Updated: बुधवार, 30 अक्टूबर 2019 (18:39 IST)
देश की सर्वोच्च अदालत में राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद मसले की सुनवाई पूरी हो चुकी है। बुधवार को सुनवाई का आखिरी दिन था। अब फैसले की घड़ी का ही इंतजार है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर जिसकी हलचल अभी से ही अयोध्या में देखने को मिल रही है। आम आदमी से लेकर साधु-संत, सभी को फैसले का बेसब्री से इंतजार है।
 
हालांकि सभी के आने वाले फैसले पर कयास लगा रहे हैं, लेकिन अयोध्या के संतों में राम मंदिर निर्माण को लेकर उम्मीदें बढ़ गई हैं। संत समाज सुप्रीम कोर्ट के इस निर्णय का स्वागत कर गदगद महसूस कर रहा है। वहीं, बाबरी मस्जिद के पक्षकार इकबाल अंसारी भी इस फैसले को सही ठहरा रहे हैं।
 
ALSO READ: अयोध्या : जानिए 106 साल पुराने विवाद का संपूर्ण घटनाक्रम सिर्फ 2 मिनट में
इकबाल अंसारी का कहना है कि कोर्ट आज ही फैसला कर दे, हम उस फैसले को मानने के लिए तैयार हैं। वह अब इस फैसले को लेकर कोई राजनीति नहीं करना चाहते और न ही फैसले को लटकाना चाहते हैं।
 
राम जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास का कहना है कि भगवान राम के जन्म स्थान को लेकर कोई संशय नहीं है। राम के लिए प्रमाण की जरूरत नही है। अयोध्या की सुंदरता और उसका अस्तित्व भगवान श्री राम से ही है। यदि कोई प्रमाण दे कि राम का जन्म कहीं और हुआ है तो बताएं। आज जहां श्री राम विराजमान हैं, वही उनका जन्म स्थान है। उस पर कुछ भी कहना मूर्खता और अज्ञानता ही होगी। 

ALSO READ: अयोध्या विवाद: सुनवाई पूरी, अदालती दांवपेंच की अब तक की कहानी
रामलला के मुख्य पुजारी महंत सतेंद्र दास ने सुप्रीम कोर्ट को सुनवाई पूरी करने की डेडलाइन का स्वागत किया है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट को इसके लिए धन्यवाद भी दिया है। अयोध्या मसला जटिल है। अब संत समाज फैसले के लिए आस लगाए हुए है। उन्होंने कहा कि अयोध्या विवाद पर निर्णय ऐतिहाशिक होगा। सितंबर 2010 को हाईकोर्ट ने जो निर्णय दिया था वह किसी को समझ नहीं आया था। सुप्रीम कोर्ट सूझबूझ से निर्णय देगा, ऐसा संतों को विश्वास है। 
 
विगत दिनों अयोध्या पहुंची बॉलीवुड गायिका अनुराधा पौडवाल ने भी रामजन्मभूमि का दर्शन करते हुए श्री राम का भव्य मंदिर निर्माण की बात कही थी। तपस्वी छावनी के महंत परमहंस ने कहा कि जब अच्छे लोग मौन हो जाते हैं तो बुरे लोगों का बोलबाला हो जाता है। जिस तरह हनुमान जी लंका को जलाकर और सीता का पता लगाकर आए, उसी तरह हम धर्मगुरुओं ने हनुमान चालीसा का पाठ करते हुए हनुमान जी को जगाने का काम किया है। अब हनुमान जी की कृपा से राम मंदिर बनेगा और बनकर रहेगा।
 
हिन्दू पक्षकार निर्मोही अखाड़ा के महंत दिनेन्द्र दास ने कहा कि नवंबर में फैसला आता तो हम मंदिर बनाने की तैयारी में हैं। निर्मोही अखाड़े को ही सफलता मिलेगी, मध्यस्थता की बात उचित नहीं। भाजपा के फायरब्रांड नेता और पूर्व सांसद विनय कटियार ने कहा कि जो भी निर्णय आएगा वह ऐतिहासिक होगा। दूसरी ओर मुस्लिम पक्षकार- इकबाल अंसारी और हाजी महबूब ने कहा कि शीर्ष अदालत का जो भी फैसला होगा, वे उसे मानेंगे। 
लेखक के बारे में
संदीप श्रीवास्तव
संदीप श्रीवास्तव करीब 25 वर्ष से ज्यादा समय से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वेबदुनिया के लिए उत्तर प्रदेश में स्ट्रिंगर के रूप में कार्य करते हैं। .... और पढ़ें

Show comments

iPhone 18 Pro Max लॉन्च से पहले सस्ता हुआ iPhone 17 Pro Max, मिल रहा है धमाकेदार डिस्काउंट

निशु आजाद मामला : स्वतंत्र भारद्वाज को बुलंद शहर से हिरासत में लिया, CJP ने दिया था 72 घंटे का अल्टीमेटम, क्या है पूरा मामला

Kia Sorento : भारत में लॉन्च हुई नई प्रीमियम SUV, कीमत ₹27.99 लाख से शुरू; हाइब्रिड और डीजल इंजन के साथ मिलेगी AWD की सुविधा

BLA : बलूचिस्‍तान बना पाकिस्‍तानी सेना का कब्रिस्‍तान, बीएलए ने मचाई तबाही, मुनीर के 25 सैनिकों को किया ढेर

विजय के 'पीएम दांव' पर सियासत गर्माई : DMK और कांग्रेस का तंज, क्या 2029 में विजय बनेंगे प्रधानमंत्री?

सभी देखें

जीतन राम मांझी की फिर बिगड़ी तबीयत, दिल्ली AIIMS के ICU में कराया भर्ती

दुबई में MP के वैश्विक निवेश मिशन की हुई शुरुआत, CM मोहन यादव ने दिग्गजों के साथ की बैठक, प्रवासी भारतीयों ने किया जोरदार स्वागत

अमेठी हार को स्मृति ईरानी ने किया याद, टीवी पर वापसी का किया खुलासा, जानें किसे फोन कर कहा था- मैं बेरोजगार हूं...

गृहमंत्री शाह ने ली दिल्‍ली इमारत हादसे की जानकारी, 5 लोगों की हुई मौत, अब तक 11 का हुआ रेस्‍क्‍यू, बिल्डिंग मालिक के खिलाफ FIR दर्ज

सागर नकली शराब मामला: सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिए थे सख्त निर्देश, 3 अधिकारी निलंबित, 1 मुख्यालय अटैच

अगला लेख