ganesh chaturthi

अहमदाबाद की ‘आयशा’ ने हंसते हुए वीडि‍यो बनाया और साबरमती नदी में कूद गई, वजह थी डेढ़ लाख रुपए दहेज!

Updated: शनिवार, 27 फ़रवरी 2021 (16:50 IST)
आपने कई सुसाइड नोट देखें होंगे, पढ़ें होंगे, लेकिन हाल ही में सोशल मीडि‍या पर सुसाइड करने से पहले रिकॉर्ड किया गया वीडि‍यो वायरल हो रहा है, उसे देख-सुनकर आप हैरान रह जाएंगे।

इसे अगर ‘अ हैप्‍पी सुसाइड’ नोट कहा जाए तो शायद गलत नहीं होगा। हालांकि इस आत्‍महत्‍या के पीछे का दुख साफ झलक रहा है, लेकिन मरने से पहले इस युवती ने जो वीडियो में कहा है, उसे सुनकर दिल भर आएगा और उसके मरने की वजहों को जानकर आपका खून भी खोल जाएगा।

अहमदाबाद की साबरमती नदी के किनारे आयशा नाम की एक युवती ने यह वीडि‍यो बनाया। परिवार वालों को अपना मैसेज देने के बाद इसने नदी में कूदकर आत्‍महत्‍या कर ली।

आयशा ने वीडि‍यों में कहा,
हेलो सलाम वालैकुम, मेरा नाम आयशा है, आयशा आरि‍फ खान, मैं जो कुछ भी करने जा रही हूं उसके ऊपर किसी का जोर या दबाव नहीं है। मैं अपनी मर्जी से करना चाहती हूं। कह लीजिए खुदा की दी हुई जिंदगी इतनी ही होगी।

... और डि‍यर डैड, कब तक लडेंगे अपनों से, केस खत्‍म कर दो, आशया लडाई के लिए नहीं बनी, आरिफ को आजादी चाहिए, ठीक है वो आजाद रहे। अपनी जिंदगी इतनी ही थी। मुझे सुकुन वाली जिंदगी मिली, हम प्‍यार करते हैं आरि‍फ से। मैं खुश हूं कि अल्‍लाह से मिलूंगी। लेकिन दुआ करती हूं कि दोबारा इंसानों की शक्‍ल न दिखाए।

ओ प्‍यारी सी नदी, प्रार्थना करती हूं कि ये मुझे अपने आप में समा लें,

दरअसल, आयशा की शादी आरिफ नाम के युवक से हुई थी, लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही वो आयशा के परिवार वालों से दहेज की मांग करने लगा। आयशा के पिता ने जैसे-तैसे करीब डेढ लाख रुपए का बंदोबस्‍त कर उसे पैसे दिए भी, लेकिन कुछ वक्‍त के बाद वो फि‍र से मांग करने लगा। आयशा के परिवार वालों ने दहेज का केस भी लगा रखा था, लेकिन आयशा की बातों से लगता है कि वो अपने पति आरि‍फ से प्‍यार करती थी और केस वापस लेने के लिए भी कह रही हैं।

इन सब के बीच आयशा ने आत्‍महत्‍या को चुना, वो इन सब से फैडअप हो चुकी थी, और एक वीडियो बनाकर अहमदाबाद की साबरमती नदी में कूदकर अपनी जान दे दी।

ऐसे में सिर्फ यही कहा जा सकता है कि अगर 2021 में भी लडकियां दहेज की वजह से नदियों में कूदकर अपनी जान देंगी तो ऐसे समाज और दुनिया को खत्‍म हो जाना चाहिए।

…, नदी साबरमती, अपनी मृत्यु से कुछ क्षण पहले अगर ऐसे ग्रेसफुललोग नदी में कूद कर अपनी जान दे देंगे, तो दुनिया एक दिन अवश्य खत्म हो जाएगी, ... और ऐसी दुनिया को अवश्य खत्म हो भी जाना चाहिए,
लेखक के बारे में
नवीन रांगियाल
नवीन रांगियाल DAVV Indore से जर्नलिज्‍म में मास्‍टर हैं। वे इंदौर, भोपाल, मुंबई, नागपुर और देवास आदि शहरों में दैनिक भास्‍कर, नईदुनिया, लोकमत और प्रजातंत्र जैसे राष्‍ट्रीय अखबारों में काम कर चुके हैं। करीब 15 साल प्रिंट मीडिया में काम करते हुए उन्‍हें फिल्‍ड रिपोर्टिंग का अच्‍छा-खासा अनुभव है। उन्‍होंने अखबार.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख