biodatamaker
✕

Affair: आयशा के पि‍ता से पैसे लेता और गर्लफ्रेंड पर लुटाता था आरिफ, टॉर्चर और डि‍प्रेशन की वजह से गर्भ में ही हो गई आयशा के बच्‍चे की मौत!

Updated: मंगलवार, 2 मार्च 2021 (14:27 IST)
अहमदाबाद की साबरमती नदी में कूदकर जान देने वाली आयशा पर हुए अत्‍याचार को लेकर अब नए-नए और चौंकाने वाले खुलासे सामने आ रहे हैं। उसकी कहानी सुनकर किसी की भी रूह कांप जाएगी। आयशा ने अपना घर और शादी बचाने के लिए हर कोशिश की लेकिन एक दिन वह टूट गई और टूटकर अहमदाबाद की साबरमती नदी में समां गई।

सुसाइड से पहले आयशा ने हंसते हुए एक वीडियो भी बनाया था। अब आयशा की उस हंसी के पीछे छिपा दर्द उसके वकील और घरवालों के जरिए दुनिया के सामने आ रहा है।

खुलासा हुआ है कि आयशा के पति आरिफ की एक गर्लफ्रेंड भी है। आरिफ आयशा के सामने ही दिन-रात अपनी गर्लफ्रेंड से बातें करता था।

आयशा के वकील जफर पठान ने मीडि‍या में यह खुलासे किए हैं। उन्होंने बताया कि 23 साल की आयशा की शादी राजस्थान के जालौर के रहने वाले आरिफ से 2018 में हुई थी। आरिफ का राजस्थान की ही एक लड़की से अफेयर था। आयशा के सामने ही आरिफ गर्लफ्रेंड से वीडियो कॉल पर बात करता था। वह अपनी प्रेमिका पर ही पैसे लुटाता था और इसी वजह से वह आयशा के पिता से रुपयों की मांग करता था।

वकील के मुताबि‍क आयशा का संघर्ष तो उसकी शादी के दो महीने बाद ही शुरू हो गया था। खुद आरिफ ने ही आयशा को बताया था कि वह किसी और लड़की से प्यार करता है। इसके बावजूद आयशा अपने गरीब माता-पिता की इज्जत बचाए रखने के लिए लड़ती रही। वह हर पल एक नई तकलीफ से गुजरती रही, लेकिन चुपचाप रही। एक लड़की के लिए इससे बुरा अहसास और क्या हो सकता है कि उसका पति उसके सामने ही गर्लफ्रेंड से बातें करे।

इस बीच, यह भी पता चला है कि आरिफ एक बार आयशा को अहमदाबाद छोड़ गया था। उस समय आयशा प्रेग्नेंट थी। परिवार का आरोप है कि आरिफ ने कहा था कि अगर आप मुझे डेढ़ लाख रुपए दे देंगे तो मैं आयशा को अपने साथ ले जाऊंगा।

प्रेग्नेंसी के दौरान आरिफ के ऐसे बर्ताव से आयशा टूट गई थी। वह डिप्रेशन में आ गई। इसी वजह से उसे काफी ब्लीडिंग होने लगी। डॉक्टर्स ने तुरंत सर्जरी की जरूरत बताई, लेकिन गर्भ में पल रहे उसके बच्चे को नहीं बचाया जा सका। परिवार का कहना है कि इसके बावजूद आरिफ और उसके परिवारवालों को कोई फर्क नहीं पड़ा। वे लगातार पैसों की मांग करते रहे।

आयशा के वकील बताते हैं कि आयशा टैलेंटेड लड़की थी। पढ़ाई के अलावा वह घर के हर एक काम में होशियार थी। बचपन से ही उसने अपनी घर की जिम्मेदारियां जिस तरह संभाली थीं, ठीक उसी तरह की कोशिश उसने ससुराल में भी की। उसने आखिर हद तक हालात संभालने की कोशिश की, ताकि उसके परिवार को तकलीफ न पहुंचे। शादी के समय, आयशा के पिता ने अपनी बेटी को जरूरत की हर चीजें दीं, लेकिन आयशा के पति और ससुराल वाले इससे संतुष्ट नहीं थे।

Show comments

हमारे ब्रेस्ट खींचे गए, कपड़े फाड़ दिए गए, प्रदर्शनकारी लड़कियों ने राहुल गांधी को बताया अपना दर्द

राहुल गांधी के खिलाफ महिला पत्रकार ने दर्ज कराई शिकायत, जानें सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचे इस पूरे मामले की असल वजह

CJP नेता अभिजीत दिपके को सशर्त जमानत, बॉन्ड की शर्त के बाद अब आंदोलन का क्या होगा?

ग्रेटर नोएडा में दो सीक्रेट ड्रग लैब्स का भंडाफोड़, बड़ी मात्रा में सिंथेटिक ड्रग्स और केमिकल जब्त

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, इंटरनेट बच्चों का मौलिक अधिकार, पूर्ण रोक गलत

सभी देखें

ग्वालियर में दर्दनाक हादसा: शीतला माता मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं को ट्रक ने रौंदा, 14 की मौत

Kolkata stampede : कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ से 19 की मौत, 12 हिरासत में, जानिए कैसे हुआ हादसा और अब तक क्या अपडेट

Gwalior Accident: शीतला मंदिर के पास बेकाबू ट्रक का कहर, 13 श्रद्धालुओं की मौत, 40 को कुचलने की खबर

सर्दियों से पहले सीमा पर घुसपैठ की चुनौती, सुरक्षा ग्रिड अलर्ट, 2 घुसपैठिए ढेर

कोलकाता में बड़ा हादसा, दुर्गा पूजा पंडाल में मची भगदड़ में 17 लोगों की मौत, कई घायल

अगला लेख