biodatamaker

ऑस्ट्रेलिया 3 दशक की सबसे बड़ी आर्थिक मंदी की चपेट में

Updated: बुधवार, 2 सितम्बर 2020 (15:03 IST)
कैनबरा। ऑस्ट्रेलिया में जून में समाप्त हुई तिमाही में सकल घरेलू उत्पाद (GDP) के आंकड़ों में पिछले तीन दशकों में सबसे ज्यादा 7 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है।
 
ऑस्ट्रेलियाई सांख्यिकी ब्यूरो के मुताबिक मार्च तिमाही में अर्थव्यवस्था 0.3 फीसदी गिरी थी। ऑस्ट्रेलियाई ब्रॉडकास्टिंग समूह की एक रिपोर्ट के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया पिछले 30 वर्षों में पहली बार मंदी की चपेट में आया है।
 
ऑस्ट्रेलियन सांख्यिकी ब्यूरो के नेशनल अकाउंटस प्रमुख माइकल स्मेड्स ने इसके पीछे वैश्विक महामारी और उससे जुड़ी नीतियों को जिम्मेदार बताया है। उन्होंने कहा कि यह 1959 से शुरू हुई देश की अर्थव्यवस्था में किसी भी तिमाही में दर्ज की गई सबसे बड़ी गिरावट है।
 
रिपोर्ट के मुताबिक महामारी से जूझ रहे देश में राहत प्रदान करने के लिए अतिरिक्त समर्थन भुगतानों के कारण, नकद राशि में दिया जाने वाला सामाजिक सहायता लाभ बढ़कर 41.6 प्रतिशत हो गया। वहीं, परिवाहन सेवाओं, होटलों, कैफे और रेस्टोरेंट से जुड़ी गतिविधियां लगभग ठप होने से सेवाओं पर खर्च में 17.6 फीसदी की कमी आई। (वार्ता)

Show comments

कभी चीन का 'सुब्रत रॉय सहारा', अब उम्रकैद, Evergrande के Hui Ka Yan की कहानी ने क्यों चौंकाया?

राहुल गांधी की मांग के आगे झुकी दिल्ली पुलिस, धरने के बाद NEET पैलेट पीड़ित छात्र साहिल की FIR लिखी

H1N1 Cases: दिल्ली-NCR में 1,700 से ज्यादा मामले, मुंबई में भी तेजी, बच्चों में फ्लू जैसे लक्षण बढ़े, जानें बचाव और कब कराएं टेस्ट

भारत में चीनी के दाम बढ़ने से Pakistan को क्यों दिखा फायदा, दिल्ली के फैसले से क्यों हुआ बैचेन

सांप के डसने से कोमा में जा रहा था एंबुलेंस ड्राइवर, दोस्तों ने 2 घंटे में मारीं 400 थपकियां; 30 इंजेक्शन भी बेअसर

सभी देखें

क्‍या अब सस्‍ती होगी चीनी, सरकार ने उठाया बड़ा कदम, यहां से आ रही शकर की खेप

दिल्ली से सीधे रीवा पहुंचे CM मोहन यादव, की अतिवृष्टि-राहत कार्यों की समीक्षा, जानें क्या दिए निर्देश?

कंगना रनौत के बयान पर बाबा रामदेव का पलटवार, बोले- ओछे लोगों पर टिप्पणी नहीं करना चाहता, पूरा देश जानता है मेरा योगदान

स्वाइन फ्लू को लेकर ICMR का बड़ा बयान, देश में नहीं मिला कोई नया वेरिएंट, जानिए कहां बढ़ रहे H1N1 के मरीज?

आरक्षण किसी की मांग पर खत्म नहीं किया जा सकता, चिराग पासवान का बड़ा बयान

अगला लेख