• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Aurangabad will now be Sambhajinagar, Big decision of Uddhav cabinet
Written By
Last Updated : गुरुवार, 30 जून 2022 (01:16 IST)

Maharashtra Political Crisis : उद्धव कैबिनेट का बड़ा फैसला, औरंगाबाद अब होगा संभाजीनगर

Maharashtra
मुंबई। महाराष्ट्र में जारी राजनीतिक उठापटक के बीच राज्य की उद्धव ठाकरे सरकार ने बुधवार को बड़ा फैसला लिया है। कैबिनेट की बैठक में औरंगाबाद का नाम संभाजीनगर करने के प्रस्ताव को उद्धव कैबिनेट ने हरी झंडी दे दी है। 
उद्धव ठाकरे कैबिनेट की बैठक में औरंगाबाद का नाम बदलने का फैसला किया गया। अब यह शहर संभाजीनगर के नाम से जाना जाएगा। इसके साथ ही उस्मानाबाद का नाम बदलकर धाराशिव करने का निर्णय लिया गया है। महाराष्ट्र में लंबे समय से औरंगाबाद का नाम बदलकर संभाजीनगर करने की मांग की जा रही थी। 
जानकारी के मुताबिक बैठक में कांग्रेस की ओर से पुणे का नाम बदलने की मांग भी की गई। कांग्रेस ने पुणे का नाम छत्रपति शिवाजी महाराज की मां जीजाऊनगर करने की मांग की।
ये भी पढ़ें
उदयपुर के कन्हैयालाल हत्याकांड से सवालों के घेरे में सोशल मीडिया !