Daily Horoscope
✕

खुशखबर, अब ट्रेन में लगेंगे ATM, चलती रेल में निकाल सकेंगे पैसे

Updated: बुधवार, 25 सितम्बर 2019 (08:11 IST)
IRCTC एक बैंक के सहयोग से एनईआर की पहली कारपोरेट ट्रेन तेजस एक्सप्रेस में यात्रियों को एक बड़ी सुविधा देने की तैयारी कर रहा है। इसके तहत यात्रियों को जल्द ही चलती ट्रेन से पैसा निकाल सकेंगे।
 
आईआरसीटीसी के प्रस्ताव पर एक बैंक ट्रेन में एटीएम लगाने जा रहा है। हालांकि इसमें कुछ औपचारिकताएं शेष हैं। जल्द ही एटीएम लगाने का काम भी शुरू हो जाएगा। इसमें एटीएम सेवा शुरू होने के बाद यह देश की पहली ऐसी ट्रेन बन जाएगी जिसके यात्री चलती ट्रेन से पैसा निकाल सकेंगे।

ALSO READ: मात्र सवा 6 घंटे में लखनऊ से दिल्ली पहुंचाएगी 'तेजस' एक्सप्रेस, जानिए कितना होगा किराया
कहा जा रहा है कि पूरी ट्रेन में दो एटीएम लगेंगे। मसलन पांच कोच पर एक एटीएम। यह एटीएम जीपीएस आधारित होगा। इससे एटीएम में अधिकांश समय में नेटवर्क कवरेज रहेगा और यात्री चलती ट्रेन में कहीं से भी पैसा निकाल सकेंगे। यात्रियों को इसके लिए कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं देना होगा।

ALSO READ: अगर तेजस ट्रेन लेट हुई तो यात्रियों को इस तरह मिलेगा मुआवजा
एटीएम की सुरक्षा ट्रेन में चलने वाले गार्ड के जिम्मे ही होगी। संभावना जताई जा रही है 4 अक्टूबर (उद्घाटन) के पहले ट्रेन में एटीएम इंस्टाल कर दिए जाएंगे।
 
'तेजस' एक्सप्रेस में लखनऊ से नई दिल्ली के टिकट की कीमत एसी चेयरकार के लिए 1,125 रुपए और एक्जीक्यूटिव चेयरकार के लिए 2,310 रुपए होगी। लखनऊ और दिल्ली के बीच 478 की दूरी का रास्ता यह ट्रेन 6.15 घंटे में पूरा कर लेगी। यह ट्रेन लखनऊ से सुबह 6 बजकर 10 मिनट पर चलेगी और दोपहर 12 बजकर 25 मिनट पर दिल्ली पहुंच जाएगी। यह कानपुर और गाजियाबाद में रुकेगी। 

Show comments

क्‍या है Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी में Trump की भूमिका, जासूसी से लेकर, इस्‍तीफे और वापसी तक की पूरी कहानी?

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

अब अपनी पसंदीदा भाषा में सुन सकेंगे काशी के 84 घाटों की कहानियां

सभी देखें

झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र में बड़ा दांव: SIR की समय-सीमा बढ़ाने और CEC को हटाने का प्रस्ताव पास

कबूतर की बीट से लेकर गाजरघास तक, इस मौसम में इनसे होने वाली बीमारियां हो सकती हैं खतरनाक

मध्यप्रदेश में सरकारी बंगलों पर माननीयों की दादागिरी! हार के बाद पूर्व मंत्री और सांसद ने न बंगला खाली किया और न किराया चुकाया

शरद पवार की तबियत फिर बिगड़ी, ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती

रोहतक के मिलन ढाबे पर खूनी गैंगवार, बाबा और हिमांशु भाऊ गैंग के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग में 4 की मौत

अगला लेख