गुरुवार, 18 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Assembly election 2017 results, defeat of veterans
Written By
Last Updated : शनिवार, 11 मार्च 2017 (16:35 IST)

कौन दिग्गज जीता, कौन हुआ धराशायी...

कौन दिग्गज जीता, कौन हुआ धराशायी... - Assembly election 2017 results, defeat of veterans
पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में कई दिग्गजों को हार का सामना करना पड़ा है। इनमें सबसे बड़ा नाम हरीश रावत का है। हरीश रावत दोनों सीटों से हार गए हैं। 
दिग्गज हारे : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश राव (हरिद्वार ग्रामीण), (किच्छा), कैप्टन अमरिंदर सिंह (लंबी), लक्ष्मीकांत वाजपेयी (मेरठ), रघुरात प्रताप सिंह, अजय राय (पिंडरा), मृगांका सिंह (कैराना),  इरोम शर्मिला, अखिलेश प्रताप सिंह, गुरप्रीत घुग्गी बटाला, जरनैल सिंह, संगीत सोम, सरधाना,   पंजाब की पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस उम्मीदवार राजिंदर कौर भट्टल (लहरा), मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव लखनऊ कैंट से हारीं। रीता बहुगुणा जोशी ने समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार अपर्णा यादव को हराया।
 
दिग्गज जीते :  शिवपाल सिंह इटावा की (जसवंत नगर), नवजो‍त सिंह सिद्धू (अमृतसर पूर्व), लक्ष्मीकांत पारसेकर (गोवा), दिगंबर कामद (मलगांव), प्रकाश सिंह बादल (लंबी), पंकजसिंह (नोएडा), श्रीकांत शर्मा (मथुरा), हरकसिंह रावत (कोटद्वार), स्वामी प्रसाद मौर्य (पडरौना), परगटसिंह (जालंधर कैंट), मुख्यमंत्री इबोबीसिंह। 
 
ये भी पढ़ें
Live Update : पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणाम