• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Assam governor controversial statement
Written By
Last Updated :नई दिल्ली , शनिवार, 1 जुलाई 2017 (12:14 IST)

चीन की ताकत पर यह क्या बोल गए असम के राज्यपाल, बवाल...

Assam governor
नई दिल्ली। भारत और चीन के बीच सीमा पर जारी तनाव थमने का नाम ही नहीं ले रही है। भारत ने नाथू ला के रास्ते होने वाली कैलाश मानसरोवर यात्रा को रद्द कर दिया गया है। इसी बीच, असम के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने ऐसा बयान दिया है जिसे लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है।
 
नॉर्थ-ईस्ट के शीर्ष पुलिस अधिकारियों की 24वीं कांफ्रेंस में पहुंचे राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने कहा है कि भारत चीन के साथ लड़ाई नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि चीन हमसे दो साल पहले या बाद में स्वतंत्र हुआ था लेकिन, आज हालात ये है कि हम चीन से डरते हैं।
 
राज्यपाल ने कहा कि चीन आज ताकत में हमसे बहुत आगे है इसीलिए हम उनके साथ लड़ाई नहीं करना चाहते। भ्रष्टाचार ने देश को बर्बाद कर दिया है।