गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Ashok Gehlot meets Sonia Gandhi, what will be the next step of Rajasthan CM
Written By
Last Modified: बुधवार, 21 सितम्बर 2022 (18:15 IST)

सोनिया से मिले गहलोत, क्या हुई दोनों में चर्चा और क्या होगा राजस्थान के सीएम का अगला कदम

Ashok Gehlot
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने का स्पष्ट संकेत देने के बाद राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को सोनिया गांधी से मुलाकात की। माना जा रहा है कि सोनिया गांधी से उनकी मुलाकात के दौरान अध्यक्ष पद के चुनाव से जुड़े विषयों पर ही मुख्य रूप से चर्चा हुई है।

मुलाकात से पहले गहलोत ने कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने का स्पष्ट संकेत दिया और कहा कि पार्टी के लोगों का जो फैसला होगा, उसे वह मानेंगे। गहलोत ने यह भी कहा कि वह कोच्चि जाकर राहुल गांधी को इस बात के लिए मनाने का आखिरी प्रयास करेंगे कि वह पार्टी अध्यक्ष का पद संभालें। उनका कहना था कि राहुल गांधी से बातचीत करने के बाद ही वह तय करेंगे कि आगे क्या करना है।

गहलोत दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद आज शाम मुंबई जाएंगे और गुरुवार को केरल जाएंगे, जहां राहुल गांधी से मुलाकात करेंगे और ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल होंगे। उधर, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने पहले ही संकेत दे दिया है कि वह अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ेंगे। थरूर ने यहां कांग्रेस के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के प्रमुख मधुसूदन मिस्त्री से मुलाकात की।

कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए घोषित कार्यक्रम के अनुसार, अधिसूचना 22 सितंबर को जारी की जाएगी और नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया 24 से 30 सितंबर तक चलेगी। नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि आठ अक्टूबर है। एक से अधिक उम्मीदवार होने पर 17 अक्टूबर को मतदान होगा और नतीजे 19 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।

मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत जाएंगे कोच्चि जाएंगे, भारत जोड़ो यात्रा में होंगे शामिल : राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कल यानी गुरुवार को कोच्चि जाएंगे जहां वे कांग्रेस की भारत जोड़ो पदयात्रा’ में शामिल होंगे।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बुधवार सुबह जयपुर से दिल्ली के लिए रवाना हुए थे। मुख्यमंत्री शाम को दिल्ली से मुंबई रवाना होंगे जहां स्थानीय आयोजन में भाग लेने बाद उनका रात्रि विश्राम का कार्यक्रम है। मुख्यमंत्री गुरुवार सुबह मुंबई से कोच्चि के लिए रवाना होंगे, जहां शाम पांच बजे उनका भारत जोड़ो पदयात्रा’ में शामिल होने का कार्यक्रम है।

सूत्रों के अनुसार, गहलोत का शुक्रवार को (23 सितंबर) को कोच्चि से शिरडी जाने का कार्यक्रम है। जहां वे शिरडी साईं बाबा के मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद अन्य स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। उनका शाम को जयपुर लौटने का कार्यक्रम है।

उल्लेखनीय है कि गहलोत ने बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने का स्पष्ट संकेत देते हुए कहा कि पार्टी आलाकमान उन्हें जो भी जिम्मेदारी सौंपेगा, उसे वह निभाएंगे। गहलोत ने दिल्‍ली में यह भी कहा कि वह कोच्चि जाकर राहुल गांधी को इस बात के लिए मनाने का आखिरी प्रयास करेंगे कि वह पार्टी अध्यक्ष का पद संभालें। उनका कहना था कि राहुल गांधी से बातचीत करने के बाद ही वह तय करेंगे कि आगे क्या करना है।

कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए घोषित कार्यक्रम के अनुसार, अधिसूचना 22 सितंबर को जारी की जाएगी और नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 24 से 30 सितंबर तक चलेगी। नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि आठ अक्टूबर है। एक से अधिक उम्मीदवार होने पर 17 अक्टूबर को मतदान होगा और नतीजे 19 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।(एजेंसियां)
ये भी पढ़ें
क्या दिग्विजय सिंह भी लड़ेंगे कांग्रेस अध्‍यक्ष पद का चुनाव? कुछ इस अंदाज में दिए संकेत...