sawan somwar

30 दिग्गज वकील भी नहीं बचा पाए आसाराम को

Updated: बुधवार, 25 अप्रैल 2018 (12:40 IST)
जोधपुर। जोधपुर अदालत ने बुधवार को कथावाचक आसाराम को नाबालिग से बलात्कार के मामले में दोषी करार दिया। इस मामले में आसाराम की ओर से देशभर के 30 दिग्गज वकील लड़ रहे थे। 
 
आसाराम ने इस मामले में राम जेठमलानी से लेकर सुब्रमण्यम स्वामी तक 30 वकीलों की फौज खड़ी कर दी थी। लेकिन कोई भी जमानत नहीं दिला सका। इन वकीलों में राम जेठमलानी, सुब्रमण्यम स्वामी, सलमान खुर्शीद, मुकुल रोहतगी, सोली सोराबजी और केटीएस तुलसी जैसे दिग्गज वकील शामिल हैं।
 
उल्लेखनीय है कि आसाराम 1660 दिन अब तक जेल में बिता चुके हैं। इस मामले का ट्रायल 1470 दिनों तक चला। 12 बार अदालतों से उनकी जमानत याचिका खारिज किया। 6 बार ट्रायल कोर्ट, तीन बार हाई कोर्ट और 3 बार सुप्रीम कोर्ट से उनकी जमानत याचिका खारिज की।
 
सोशल मीडिया पर चला बड़ा अभियान : आसाराम के अनुयाई देशभर में फैले हुए हैं। उनकी गिरफ्तारी के बाद से ही सोशल मीडिया पर उनके समर्थन में अभियान चल रहा था। जब भी मामले की सुनवाई होती बड़ी संख्या में अनुयाई जेल के बाहर इकट्ठा हो जाते।
 
बरी हो जाते तो भी रिहा नहीं होते : आसाराम को जोधपुर पुलिस ने 2013 में इंदौर से गिरफ्तार किया था। उन पर गुजरात में दुष्कर्म का मामला दर्ज है। अगर अदालत इस मामले में उन्हें बरी भी कर देती तो उन्हें जेल में ही रहना पड़ता। 

Operation Sindoor : 88 घंटे के ऑपरेशन सिंदूर पर NSA अजीत डोभाल का बड़ा बयान, खोले रणनीति के राज

Google Gemini 3.7 Flash लॉन्च : कोडिंग से लेकर AI एजेंट तक, कई मोर्चों पर हुआ और ताकतवर

EPFO Higher Pension : ज्यादा पेंशन के लिए आवेदन किया है तो जानिए अब क्या करेगा EPFO, सरकार ने बताए 4 बड़े कदम

UAE में छिपा था 13 हजार करोड़ की ड्रग्स का आरोपी, NCB वीरेंद्र सिंह बसोया को भारत लाई, क्या बोले अमित शाह?

सोनम वांगचुक ने ‘दूसरी आजादी और क्रांति' का किया आह्वान! पूछा आधे सांसदों पर मुकदमे, फिर कैसे बनेगा विकसित भारत?

भारत की रक्षा क्षेत्र में बड़ी छलांग, दिव्यास्त्र Mk3 का हुआ सफल टेस्ट, जानिए स्‍वदेशी ड्रोन की खासियत

पाप माफ नहीं होगा, वंदे मातरम् विवाद पर अमित शाह ने सोनिया गांधी पर साधा निशाना

चंबल नदी में बड़ा हादसा टला, ईंधन खत्म होने से बीच धारा में फंसा स्टीमर, 40 यात्री थे सवार

वाराणसी एयरपोर्ट पर Air India Express यात्री की पिस्तौल से चली गोली, 2 स्क्रीनर्स घायल

8 राज्यों के कलाकारों से CM योगी ने किया संवाद, बोले- विविधता में एकता ही भारत की ताकत, कलाकारों को किया सम्मानित

अगला लेख