Hanuman Chalisa

आसाराम दोषी, क्या बोले पीड़िता के पिता

Updated: बुधवार, 25 अप्रैल 2018 (14:34 IST)
शाहजहाँपुर। एक नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार मामले में बुधवार को जोधपुर की अदालत द्वारा आसाराम को दोषी ठहराए जाने के बाद पीड़िता के पिता ने कहा कि उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा ​था और इस बात की खुशी है कि उन्हें न्याय मिला।

फर्जी हैं राम रहीम और आसाराम, जानिए और कौन से बाबा हैं फर्जी...
क्या समानता है बाबा राम रहीम और आसाराम में...
 
अदालत में आसाराम का दोष सिद्ध होने के बाद मीडिया के सामने आए पीड़िता के पिता ने कहा कि हमें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा था और हमें खुशी है कि न्याय मिला। उन्होंने इसके लिए अदालत और मीडिया को धन्यवाद दिया।
 
पिता ने कहा कि पिछले चार साल के दौरान हमारा घर से निकलना बंद हो गया था। हम अपने घर में ही कैद होकर रह गए थे। आज जब अदालत से आसाराम को दोषी ठहरा दिया गया तो कलेजे को ठंडक पहुंची है।'
 
पीड़िता के पिता ने कहा, 'हम और हमारा परिवार इन चार सालों में दहशत में रहा है और इससे हमारे व्यापार पर भी काफी असर पड़ा।'
 
अदालत के फैसले के पूर्व यहां के प्रशासन ने शहर में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया था, इसके अलावा पीड़िता के घर पर पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर सुमित शुक्ला समेत भारी फोर्स तैनात की गई थी।
 
वहीं प्रशासन शहर में रहने वाले आसाराम के अनुयायियों पर भी निगाह रख रहा है तथा शहर से दो किलोमीटर दूर रुद्रपुर गांव स्थित आसाराम के आश्रम पर भी भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। शहर में आने जाने वाले संदिग्ध लोगों की तलाशी ली जा रही है।
 
गौरतलब है कि शाहजहांपुर की रहने वाली पीड़िता आसाराम के आश्रम में पढ़ाई करती थी और उसे बीमार बताकर इलाज के नाम पर आसाराम ने उसके साथ दुराचार किया था। (भाषा)

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

Nepal flash flood : नेपाल में तबाही, अपनों की तलाश के बीच सद्गुरु जग्गी वासुदेव की आंखों से छलके आंसू

अगला लेख