1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. arvind subramanian

बीफ बैन पर बोला तो नौकरी चली जाएगी: अरविंद सुब्रमण्यम

arvind subramanian
नई दिल्ली। मोदी सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रमण्यम से जब मुंबई यूनिवर्सिटी में छात्रों ने बीफ पर प्रतिबंध पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि इस पर टिप्पणी कर मैं नौकरी गंवाना नहीं चाहता।
 
सुब्रमणयम ने कहा कि आपका सवाल पूछने के लिए धन्यवाद। आप जानते हैं अगर मैं इस सवाल का जवाब दूंगा को मेरी नौकरी चली जाएगी। उन्होंने कहा कि क्या बीफ बैन का किसानों की आय या ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर विपरीत प्रभाव पड़ा है?
 
उन्होंने सवाल का जवाब तो नहीं दिया लेकिन उन्होंने जो जवाब दिया उस पर पूरे हॉल में तालियां बज उठीं।