शुक्रवार, 18 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Arvind Kejriwal, Supreme Court, film on Arvind Kejriwal
Written By
Last Modified: गुरुवार, 16 नवंबर 2017 (20:26 IST)

अरविंद केजरीवाल पर बनी फिल्म पर रोक से इनकार

Arvind Kejriwal
नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जीवनी पर बनी हिन्दी डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'एन इन्सिग्निफिकेन्ट मैन' के प्रदर्शन पर रोक लगाने संबंधी याचिका गुरुवार को खारिज कर दी।
      
मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा, न्यायमूर्ति एएम खानविलकर और न्यायमूर्ति डीवाई चंद्रचूड़ की पीठ ने याचिका पर सुनवाई करते हुए फिल्म में स्याही फेंकने वाले दृश्य को हटाए जाने के लिए निर्देश देने से यह कहते हुए इनकार कर दिया कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को नकारा नहीं जा सकता।
      
याचिकाकर्ता एवं 2013 में केजरीवाल पर कथित रूप से स्याही फेंकने वाले नचिकेता वाघरेकर ने अपनी याचिका में इस फिल्म का प्रदर्शन रोके जाने की मांग की थी। (वार्ता)