Hanuman Chalisa
✕

विपक्षी दलों की सरकार गिराकर विनाश का मॉडल अपना रही भाजपा : अरविंद केजरीवाल

Updated: रविवार, 10 मार्च 2024 (01:02 IST)
Arvind Kejriwal's statement regarding opposition parties : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में आम आदमी  पार्टी (AAP) की सरकार 'विकास' के मॉडल पर काम कर रही है जबकि भारतीय जनता पार्टी (BJP) विपक्षी दलों को खत्म कर  तथा उनकी सरकारों को गिराकर 'विनाश' का मॉडल अपना रही है।
ALSO READ: अरविंद केजरीवाल की बढ़ती जा रही हैं मुश्किलें, ED ने दर्ज कराई एक और शिकायत, जानें पूरा मामला...
हाल ही में ‘आप’ सरकार द्वारा विधानसभा में पेश किए गए 2024-25 बजट पर सदन को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि यह इतना अच्छा बजट है कि लोग अब कह रहे हैं कि आप-कांग्रेस गठबंधन दिल्ली की सभी सात लोकसभा सीटें जीतेगा।
ALSO READ: CM अरविंद केजरीवाल ने की नोबेल पुरस्कार की मांग, जानें इसके पीछे क्या बताया कारण
केजरीवाल ने पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को भी याद किया : केजरीवाल ने कहा कि बजट में घोषित ‘मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना’ के तहत परिवार की प्रत्‍येक महिला को एक हजार रुपए दिए जाएंगे। केजरीवाल ने पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को भी याद किया, जो वर्तमान में आबकारी नीति से संबंधित मामले में जेल में बंद हैं।
 
मुख्यमंत्री केजरीवाल ने भाजपा पर निशाना साधा : उन्होंने कहा, मुझे उम्मीद है कि अगले साल वह (सिसोदिया) विधानसभा में बजट पेश करेंगे। केजरीवाल ने समाज के हर वर्ग का ख्याल रखने वाला ‘शानदार’ बजट पेश करने के लिए वित्तमंत्री आतिशी की भी सराहना की। मुख्यमंत्री ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी मई 2014 में भारी जनादेश के साथ केंद्र में सत्ता में आई थी लेकिन उसने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) का इस्तेमाल कर विपक्षी दलों को निशाना बनाकर ‘विनाश’ का मॉडल अपनाया।
 
दिल्ली सरकार को गिराने का आरोप : केजरीवाल ने भाजपा पर दिल्ली सरकार को गिराने के लिए उनकी पार्टी के विधायकों को तोड़ने और उनकी सरकार द्वारा किए  जा रहे अच्छे कार्यों को रोकने का आरोप लगाया। उन्होंने यह भी दावा किया कि भाजपा, आम आदमी पार्टी को खत्म करना चाहती है और उन्हें जेल भेजने की योजना बनाई जा रही है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का कमाल, 3 बार जेलीफिश ने मारा डंक, फिर भी 7 घंटे में पूरी की आयरनमैन रेस

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

सभी देखें

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

श्रीराम केवल आराध्य नहीं, जीवन जीने की मर्यादा हैं

Electric Scooter : पुरानी इलेक्ट्रिक स्कूटर या कार खरीदने से पहले जरूर जांचें ये 6 चीजें, वरना लग सकता है बड़ा झटका

इंडिगो फ्लाइट को हाईजैकिंग की धमकी, विमान को बेंगलुरु लौटना पड़ा

पोलैंड के क्राको शहर में ताबड़तोड़ गोलीबारी, 5 की मौत, कई घायल, पुलिस ने हमलावर को गोली मारी

अगला लेख