dharma sangrah
✕

अरविंद केजरीवाल का ऐलान- अब किसी पार्टी से गठबंधन नहीं, गुजरात में AAP अकेले लड़ेगी चुनाव

Updated: गुरुवार, 3 जुलाई 2025 (20:39 IST)
Arvind Kejriwal News : कांग्रेस पर गुजरात में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी की मदद करने का आरोप लगाते हुए आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी पार्टी का मुख्य विपक्षी दल के साथ अब कोई समझौता नहीं है। केजरीवाल ने कहा कि कांग्रेस की अगुवाई वाली विपक्षी ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस’ (INDIA) केवल लोकसभा चुनावों के लिए था। केजरीवाल ने कहा, हमारा कांग्रेस के साथ कोई गठबंधन नहीं है। अगर कोई गठबंधन था, तो उन्होंने विसावदर में उपचुनाव क्यों लड़ा? वे हमें हराने आए थे। भाजपा ने हमारे वोट काटकर आप को हराने के लिए कांग्रेस को भेजा था।
 
दिल्ली के मुख्यमंत्री रह चुके आप सुप्रीमो ने यहां कहा कि आप 2027 का गुजरात विधानसभा चुनाव लड़ेगी और जीतेगी, क्योंकि राज्य के लोगों के पास अब भाजपा और कांग्रेस के अलावा एक और विकल्प है। केजरीवाल ने कहा, हमारा कांग्रेस के साथ कोई गठबंधन नहीं है।

केजरीवाल ने कहा, अगर कोई गठबंधन था, तो उन्होंने विसावदर में उपचुनाव क्यों लड़ा? वे हमें हराने आए थे। भाजपा ने हमारे वोट काटकर आप को हराने के लिए कांग्रेस को भेजा था। उन्होंने कहा, जब कांग्रेस विफल हुई, तो भाजपा ने उन्हें फटकार भी लगाई। ‘इंडिया’ गठबंधन केवल लोकसभा चुनावों के लिए था। अब हमारी तरफ से कोई गठबंधन नहीं है।
ALSO READ: कौन हैं दिल्ली के पूर्व CM अरविंद केजरीवाल के दामाद, क्या करते हैं काम और कैसे हुई हर्षिता से मुलाकात
प्रदेश के जूनागढ़ जिले की विसावदर सीट पर पिछले महीने हुए उपचुनाव में आप नेता गोपाल इटालिया ने भाजपा के किरीट पटेल को 17,000 से अधिक मतों से हराया था। कांग्रेस उम्मीदवार नितिन रनपरिया को केवल 5,501 मतों से संतोष करना पड़ा और वह तीसरे स्थान पर रहे थे।
 
केजरीवाल ने दावा किया कि भाजपा ने अपने 30 साल के शासन में गुजरात को बर्बाद कर दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विपक्ष के तौर पर विफल रही है क्योंकि वह भाजपा को सत्ता में बने रहने में मदद कर रही है। आप नेता ने दावा किया, चाहे किसान हों, युवा हों या मध्यम वर्ग, समाज का हर वर्ग भाजपा से नाखुश है। बेरोजगारी के बावजूद आधे से ज़्यादा पद खाली पड़े हैं और नौकरियां केवल संविदा के आधार पर दी जा रही हैं। इसके बावजूद भाजपा चुनाव जीत रही है क्योंकि लोगों के पास कोई विकल्प नहीं था।
ALSO READ: क्या होगा अरविंद केजरीवाल का राजनैतिक भविष्य? क्या कहते हैं उनकी कुंडली के सितारे?
उन्होंने कहा, लोग कहते थे कि ‘हम भाजपा को हराना चाहते हैं, लेकिन वोट किसे दें?’ सबको पता है कि कांग्रेस उनकी जेब में है। एक तरह से कांग्रेस को हर चुनाव में भाजपा को जिताने का ठेका दे दिया गया है। कांग्रेस अपना यह काम बखूबी करती है। केजरीवाल ने दावा किया कि विसावदर उपचुनाव के बाद आम आदमी पार्टी इन दोनों दलों के लिए एक मजबूत विकल्प के रूप में उभरी है और लोगों को ‘आप’ से उम्मीदें हैं।
 
उन्होंने कहा कि भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए आप कार्यकर्ता गुजरात में जोरदार प्रचार करेंगे और 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले लोगों को समझाने के लिए अगले ढाई साल तक घर-घर जाएंगे। उन्होंने कहा, आज से हम ‘गुजरात जोड़ो अभियान’ शुरू कर रहे हैं, जिसके तहत लोग हमारे नंबर पर मिस्ड कॉल देकर आप से जुड़ सकते हैं। हमारे कार्यकर्ता हर घर में जाएंगे।
ALSO READ: AAP के अस्तित्व पर संकट, अरविंद केजरीवाल पर भारी पड़ा मोदी मॉडल
उन्होंने कहा, आप युवाओं की पार्टी है। मैं युवाओं से अपील करता हूं कि जो लोग भ्रष्टाचार मुक्त गुजरात चाहते हैं, वे बड़ी संख्या में हमारे साथ जुड़ें। गुजरात की 182 सदस्‍यीय विधानसभा में इस समय भाजपा के 162, कांग्रेस के 12 और आप के पांच सदस्य हैं। एक सीट समाजवादी पार्टी के पास है, जबकि दो सदस्य निर्दलीय हैं। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

"राहुल गांधी को भारत से इतनी नफरत क्यों?" कोलंबिया यूनिवर्सिटी के बयान पर भड़की भाजपा, कह दी बड़ी बात

दुनिया का इकलौता मंदिर जहां शांत रूप में पूजे जाते हैं भगवान नृसिंह; 6 महीने यहीं होंगे बद्रीनारायण के दर्शन, सीएम धामी की अपील

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की मां चंबल की आरती, प्रदेश की निरंतर उन्नति, खुशहाली की कामना की

बहरीन हमले पर अमेरिका का पलटवार! ईरान के केशम द्वीप पर एयरस्ट्राइक; होर्मुज स्ट्रेट में बढ़ा तनाव

अगला लेख