Hanuman Chalisa
✕

दिल्ली CM केजरीवाल ने राम राज्य से ली प्रेरणा, बताया कैसे चला रहे हैं सरकार?

Updated: गुरुवार, 25 जनवरी 2024 (12:33 IST)
Arvind Kejriwal news in hindi : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में गुरुवार को कहा कि भगवान राम ने कभी जाति और धर्म के नाम पर कोई भेदभाव नहीं किया, लेकिन आज हमारा समाज जाति और धर्म के नाम पर बंटा हुआ है। उन्होंने भगवान राम के चरित्र का वर्णन करते हुए त्याग से पीछे ना हटने की सलाह दी। 
 
दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि जब रामराज्य की बात की जाती है तो कहा जाता है कि पूरे मानव इतिहास में इस तरह का सुख शांति वाला अच्छा शासन कभी नहीं हुआ... हम लोग रामराज्य की अवधारणा से प्रेरणा लेकर अपनी सरकार चलाने का प्रयास कर रहे हैं। रामायण में जिस रामराज्य की परिभाषा और अवधारणा दी गई है उसे हमने 10 बिंदुओं के अंदर संजोया है। इस आधार पर हम अपनी सरकार चलाने की कोशिश कर रहे हैं।
 
उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार सभी के लिए अच्छी शिक्षा और अच्छे स्वास्थ्य पर ध्यान केन्द्रित करते हुए राम राज्य की प्रेरणा के साथ काम कर रही है। राम राज्य में सब प्रेम से रहते हैं, कोई भूखा नहीं मरता।
 
केजरीवाल ने कहा कि राम राज्य से प्रेरणा लेते हुए दिल्ली सरकार बुजुर्गों को सम्मान देती है, सभी को सातों दिन चौबीस घंटे बिजली आपूर्ति करती है और नि:शुल्क जलापूर्ति करती है।
 
उन्होंने कहा कि हमें भारत को 5 हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाना है लेकिन अगर इसमें से चार हजार अरब एक या 2 लोगों के पास ही रहेंगे तो देश गरीब ही रहेगा।
 
उन्होंने कहा कि अभी कुछ दिनों पहले 22 जनवरी को भगवान श्री राम लला की प्राण-प्रतिष्ठा की गई। ये पूरे देश और विश्व के लिए बहुत खुशी और बधाई की बात थी।
Edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

Punjab Elections 2027: पंजाब की सियासत गरमाई, शिअद-भाजपा गठबंधन को लेकर केजरीवाल का तीखा हमला

Nepal PM India Visit: 'ग्रेटर नेपाल' का नक्शा दिखाने वाले बालेन शाह अब दिल्ली के साथ! जानिए कैसे और क्यों बदला काठमांडू का रुख?

UP Assembly Election 2027: कांग्रेस की भारी-भरकम मांग के बीच सपा ने थमाई सिर्फ 26 सीटों की लिस्ट, क्या टूट जाएगा गठबंधन?

LIVE: भाजपा और अकाली दल के बीच फिर गठजोड़, पंजाब में मिलकर लड़ेंगे चुनाव

"500 पन्नों के बाद भी मां ने कुछ बातें छोड़ दीं..." सोनिया गांधी की किताब पर राहुल का बड़ा खुलासा

अगला लेख