biodatamaker
✕

आशुतोष के इस्तीफे पर अरविंद केजरीवाल का ट्‍वीट, इस जन्म में नहीं करूंगा स्वीकार

Updated: बुधवार, 15 अगस्त 2018 (16:21 IST)
आम आदमी पार्टी से आशुतोष ने इस्तीफा दे दिया है, लेकिन पार्टी संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसे स्वीकार करने से इंकार कर दिया है। केजरीवाल ने यहां तक कहा कि इस जन्म में वह आशुतोष का इस्तीफा स्वीकार नहीं कर सकते हैं। एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा, 'हम सब आपको बहुत प्यार करते हैं।' 
 
केजरीवाल ने इस्तीफे की घोषणा वाले आशुतोष के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा कि  'हम कैसे कभी आपका इस्तीफा स्वीकार कर सकते हैं। ना, इस जन्म में तो नहीं।' उधर, दिल्ली सरकार के मंत्री गोपाल राय ने भी ट्वीट कर कहा कि आशुतोष का फैसला दुखद है और उनसे मिलकर बात करेंगे। 
 
गौरतलब है कि पत्रकार रहे आशुतोष ने बुधवार सुबह ट्विटर के जरिए पार्टी से इस्तीफे की घोषणा की। उन्होंने इस्तीफे के पीछे बेहद व्यक्तिगत कारणों का हवाला दिया है। चर्चा यह भी है कि वे राज्यसभा में नहीं भेजे जाने की वजह से नाराज चल रहे थे।

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

क्या ईरान पर होने वाला है परमाणु हमला? नेतन्याहू के दबाव में ट्रंप प्रशासन ले सकता है बड़ा फैसला

अब महबूबा मुफती ने खोला मोर्चा नेकां के खिलाफ

प्रदूषण विरोधी अभियान से जुड़ीं दीया मिर्जा, BJP ने कहा, क्‍या दीया मिर्जा सिखाएगी कैसे मनाए दिवाली, क्या है पूरा विवाद?

झुंझुनू में दिल दहला देने वाला हादसा; सड़क निर्माण के दौरान करंट की चपेट में आए मजदूर, 8 की दर्दनाक मौत

देवास में शराब तस्करों के हाथों जान गंवाने वाले टीआई के परिजनों को एक करोड़ रुपए की सहायता, पत्नी को SI के पद पर मिलेगी नौकरी

अगला लेख