manglik dosh calculator
✕

केजरीवाल का एक और बड़ा दांव, चुनाव से पहले खुश होंगे हिन्दू और सिख

अरविन्द केजरीवाल ने की पुजारी ग्रंथी सम्मान योजना की घोषणा

Updated: गुरुवार, 9 जनवरी 2025 (14:50 IST)
Arvind Kejriwals Pujari Granthi Samman Yojana: आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्‍यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा चुनाव से ठीक पहले एक और चुनावी दांव चल दिया है। महिला सम्मान योजना के बाद अब केजरीवाल ने पुजारी-ग्रंथी सम्मान योजना की घोषणा की है। चुनाव से पहले इसे केजरीवाल का मास्टर स्ट्रोक माना जा रहा है। 
<

आम आदमी पार्टी के जीतने पर दिल्ली में मंदिरों के पुजारियों और गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथियों को ₹18,000 प्रति माह की सम्मान राशि दी जाएगी।

ये योजना समाज में उनके आध्यात्मिक योगदान और हमारी सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित रखने के उनके प्रयासों का सम्मान है।

BJP वालों इसे रोकने की… https://t.co/rJZcOxV8PR

— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) December 30, 2024 >
अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी की फिर से सरकार में वापसी के बाद पुजारी-ग्रंथी सम्मान योजना शुरु की जाएगी। इस योजना के तहत हिंदू मंदिर के पुजारियों और गुरुद्वारों के ग्रंथियों को 18 हजार रुपए प्रतिमाह दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह योजना समाज में उनके आध्यात्मिक योगदान और हमारी सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित रखने के उनके प्रयासों का सम्मान है। भाजपा पर निशाना साधते हुए केजरीवाल ने कहा कि भाजपा वालो, इसे रोकने की कोशिश मत करना, बहुत पाप लगेगा। ALSO READ: भाजपा हार से डरी, केजरीवाल ने महिला सम्मान योजना की जांच को किया खारिज
 
केजरीवाल करेंगे प्रक्रिया का निरीक्षण : केजरीवाल ने कहा कि पुजारी और ग्रंथी हमारे समाज का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, लेकिन उनकी अक्सर उपेक्षा की जाती है। देश में पहली बार, हम उन्हें समर्थन देने के लिए एक योजना शुरू कर रहे हैं, जिसके तहत उन्हें 18,000 रुपए का मासिक भत्ता दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस योजना के लिए पंजीकरण कल यानी मंगलवार से शुरू होगा। उन्होंने यह भी कहा कि वह मंगलवार को कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर जाकर वहां पुजारियों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया का निरीक्षण करेंगे।

महिला सम्मान योजना विवाद में : उल्लेखनीय है कि केजरीवाल ने इससे पहले महिला सम्मान योजना की भी शुरुआत की थी। इस योजना की जांच के लिए उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने जांच के आदेश दिए हैं। इस मामले में आम आदमी पार्टी पर आरोप है कि इस योजना के नाम पर महिलाओं की निजी जानकारी एकत्रित की जा रही है। ALSO READ: आप की महिला सम्मान योजना के खिलाफ एलजी से शिकायत
 
किसने की थी शिकायत : सक्सेना ने योजना के लिए महिलाओं का रजिस्ट्रेशन करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं। जहां-जहां इस योजना के रजिस्ट्रेशन के लिए शिवि‍र लगाए गए थे, उनकी जांच के लिए भी पुलिस दल का गठन किया गया है। इस मामले में कांग्रेस नेता और नई दिल्ली विधानसभा सीट से पार्टी के उम्मीदवार संदीप दीक्षित ने उपराज्यपाल से शिकायत की थी। नई दिल्ली सीट से पूर्व मुख्‍यमंत्री अरविन्द केजरीवाल भी चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने संदीप दीक्षित की मां एवं दिल्ली की पूर्व मुख्‍यमंत्री को चुनाव में हराया था। 
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 
 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

आजम खान का छलका दर्द, कहा- ऐसा लगा था हमारा एनकाउंटर हो जाएगा

तिरुपति मंदिर में भगवान वेंकटेश्वर को चढ़ाए 200 करोड़ से ज्यादा के स्वर्ण आभूषण, मुख्‍यमंत्री नायडू भी मंदिर पहुंचे

WhatsApp का नया फीचर, अब पहले से शेड्यूल कर सकेंगे मैसेज, फोटो और वीडियो भेजने की भी मिलेगी सुविधा, जानें कैसे करेगा काम

200MP कैमरा, 7,800mAh बैटरी और 5,000 निट्स ब्राइटनेस, जानें कीमत और ऑफर्स

VinFast के सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को लेकर आई बड़ी खबर, Evo-Kyo-Kinet लेकर क्या हुआ खुलासा

अब हाईवे पर भी उतर सकेंगे सेना के विमान, गुजरात में 4 आर्मी एयरक्राफ्ट की सफल लैंडिंग, जानें क्या है रणनीतिक तैयारी

अमिताभ बच्चन के बंगले 'जलसा' और मुंबई मेयर कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी

Parliament Session 2026 : 30 नवंबर को लोकसभा और 2 दिसंबर को राज्यसभा की बैठक, क्या है मोदी सरकार का प्लान

आजम खान का छलका दर्द, कहा- ऐसा लगा था हमारा एनकाउंटर हो जाएगा

परीक्षा सुधार में उत्तर प्रदेश का मॉडल पारदर्शिता और जवाबदेही की मिसाल: मुख्यमंत्री

अगला लेख